सतना और मैहर जिले के आठ निजी नर्सिंग होम और छह पैथोलॉजी सेंटरों पर पंजीयन निरस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। जुलाई माह की संक्रामक बीमारियों की जानकारी आईडीएसपी-आईएचआईपी पोर्टल पर अपडेट न करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना और मैहर जिले के आठ निजी नर्सिंग होम और 6 पैथालॉजी सेंटरों पर पंजीयन निरस्तगी की तलवार लटक गई है। आईडीएसपी-आईएचआईपी पोर्टल के पी एवं एल फॉर्म पर माह जुलाई की संक्रामक बीमारियों की जानकारी दर्ज न करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इन्हें नोटिस जारी कर तीन दिनों में जबाव मांगा है। जवाब समय से और समाधान पूर्वक न मिलने पर पंजीयन निरस्तगी की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में सतना, मैहर की निजी नर्सिंग होम व पैथालॉजी शामिल है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आईडीएसपी-आईएचआईपी पोर्टल में संक्रामक मरीजों की जानकारी दर्ज करने के लिए आदेश दिया गया है ताकि संक्रामक मरीजों के क्षेत्रों में रोकथाम की व्यवस्था की जा सके। इसके लिए हाल ही में नर्सिंग होम और पैथालॉजी के आॅपरेटर को ट्रेनिंग भी दी गई थी।
पोर्टल में दर्ज नहीं की गई जुलाई माह की जानकारी
एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधकों, रिपोर्ट करने वाले कर्मचारी, लैब टेक्नीशियन को संक्रामक बीमारियों की रिपोर्टिंग आईडीएसपी-आईएचआईपी प्लेटफार्म में करने हेतु प्रशिक्षण ई-दक्ष केन्द्र कलेक्ट्रेट में प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण उपरांत निजी चिकित्सालयों व नर्सिंग होम संस्था की मैपिंग कर आईडीएसपी के यूजर आईडी एवं पासवर्ड भी प्रदान किये गए थे। इसके बाद भी जिले में संचालित निजी संस्थाओं द्वारा जुलाई माह की संक्रामक बीमारियों की जानकारी पोर्टल में दर्ज नहीं की गई। कार्य में लापरवाही बरतने वाले निजी नर्सिंग होम को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। जवाब संतोषजनक या कारण स्पष्ट नहीं होने एवं आदेश की अवहेलना करने की स्थिति में रूजोपचार्य स्थापनायें (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 के अंतर्गत पंजीयन निरस्त करने की एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
इनको जारी हुई नोटिस
पी फॉर्म में जानकारी न जमा करने पर
एल फॉर्म में जानकारी न जमा करने पर

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।