कथित चीनी जासूस के बाद अब एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग का नाम कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ जुड़ रहा है। जानिए न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में क्या बड़े खुलासे हुए हैं।

अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग नए विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बीच अब उन पर दूसरे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 63 वर्षीय जेन्सेन हुआंग का अपनी ही कंपनी की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के साथ कथित तौर पर अफेयर चल रहा है। यह महिला अधिकारी एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल हैं, जिनके साथ उनके रिश्ते की चर्चा कंपनी के अंदरूनी हलकों में भी रही है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में एनवीडिया से जुड़े पांच सूत्रों के हवाले से इस कथित रिश्ते का खुलासा किया गया है। इनमें से दो लोगों ने दावा किया है कि मार्च महीने में कैलिफोर्निया के सैन होजे में आयोजित एनवीडिया की एक कॉन्फ्रेंस के दौरान जेन्सेन हुआंग और किम्बर्ली पॉवेल को एक होटल में अंतरंग स्थिति में देखा गया था। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस घटना से जुड़ा कोई वीडियो सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि जेन्सेन हुआंग और 48 वर्षीय किम्बर्ली पॉवेल दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं।
इन गंभीर आरोपों को लेकर जब मीडिया ने जेन्सेन हुआंग से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस विषय पर उनसे सीधे बात की जानी चाहिए, और इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। दूसरी ओर, एनवीडिया प्रबंधन और खुद किम्बर्ली पॉवेल की तरफ से भी इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एक के बाद एक सामने आ रहे इन विवादों के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि कंपनी उन्हें सीईओ पद से हटाने पर विचार कर सकती है।
किम्बर्ली पॉवेल साल 2008 से एनवीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं और कंपनी में एक बेहद अहम पद संभाल रही हैं। वह हेल्थकेयर और हायर एजुकेशन सेक्टर में एनवीडिया की चिप टेक्नोलॉजी के उपयोग और मेडिकल इमेजिंग डिवाइस से जुड़ी तकनीकों के विकास की निगरानी करती हैं। बोस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और 2007 में एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई करने वाली पॉवेल को 2016 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिजनेस डेवलपमेंट का सीनियर डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, जिसके बाद 2017 के अंत में उन्हें हेल्थकेयर का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया।
कथित चीनी जासूस के बाद अब एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग का नाम कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ जुड़ रहा है। जानिए न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में क्या बड़े खुलासे हुए हैं।
नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन (ईवी) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सांसद गादी आइजनकोट ने एक बड़ी राजनीतिक पहल शुरू की है। आइजनकोट और उनके सहयोगियों ने संसद में कुल 8 नए विधेयक पेश किए हैं। चूंकि नेतन्याहू पर पहले से ही भ्रष्टाचार के तीन मामले चल रहे हैं, इसलिए यदि यह बिल पारित होता है तो उनके लिए फिर से प्रधानमंत्री बनना असंभव हो जाएगा।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अमेरिकी अदालत में भारतीय अधिकारियों के खिलाफ दायर मुकदमों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इसे मनगढ़ंत और निराधार बताया है।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। सदन के अधिकांश सदस्यों ने इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायपालिका समिति के पास भेजने के पक्ष में मतदान किया।
बांग्लादेश के नारायणगंज स्थित एक मदरसे में देर रात अचानक आग लगने से 63 छात्र धुएं की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में 4 छात्रों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंसा, आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसंबर में देश लौटने की संभावना के बीच राजनीतिक तनाव गहरा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग समाप्त हो चुका है। वर्तमान में अमेरिका स्थिति को बनाए रखेगा। हालांकि, किसी भी संभावित बदलाव से निपटने के लिए अमेरिकी सेना पूरी तरह से तैयार है।
एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग ने पत्नी के साथ बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। यह विवाद चीनी जासूस से उनके संबंधों के आरोपों और कंपनी की स्वतंत्र जांच के बीच सामने आया है। पढ़ें पूरी और विस्तार से खबर।
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह