सतना के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में एईडीपी योजना के तहत शुरू किए गए टूरिज्म और हॉस्पिटिलिटी कोर्स में छात्रों की रुचि नहीं दिख रही है। 40-40 सीटों के बावजूद BA में 1 और BSc में सिर्फ 2 छात्रों ने लिया एडमिशन। जानिए कारण और योजना की विशेषताएं।

बीए में एक तो बीएससी इन टूरिज्म एंड हास्पिटिलटी कोर्स में सिर्फ दो एडमिशन, 40-40 सीट हैं रिजर्व
सतना, स्टार समाचार वेब
उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालय में एईडीपी योजना के तहत पढ़ाई के साथ-साथ काम सीखने व कमाने का मौका देने के लिए नए कोर्सों की शुरुआत की है। इन कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया जारी है लेकिन अभी तक उम्मीदों के अनुसार छात्रों की नए कोर्सों के संबंध में रुचि नहंीं दिख रही है। बताया गया कि पीएम कॉलेज आॅफ एक्सीलेंस शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में एईडीपी योजना के तहत इस सत्र में दो नए कोर्स संचालित किए गए थे जिसमें बीए इन टूरिज्म एंड हास्पिटिलटी एवं बीएससी इन टूरिज्म एंड हास्पिटिलटी आॅपरेशन काउंट कोर्स शामिल थे। इन कोर्सों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालय में 40-40 सीटें निर्धारित की हैं। बताया गया कि बीए इन टूरिज्म एंड हास्पिटिलटी में केवल एक तो बीएससी इन टूरिज्म एंड हास्पिटिलटी में केवल दो छात्रों ने प्रवेश लिया है। हालांकि अभी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जानकारों के अनुसार पढ़ाई के साथ-साथ कमाने का अवसर देने वाले ये कोर्स मध्यम वर्गीय परिवार के छात्रों के लिए विशेष उपयोगी होंगे।
इस तरह छात्रों को मिलेगा लाभ
बताया गया कि एईडीपी योजना में पढ़ाई के साथ-साथ काम सीखने व कमाने का मौका मिलेगा। कोर्स से दो साल पढ़ाई और तीसरे साल 8 हजार रुपए का स्टायपेड हर माह दिए जाने का प्रावधान है। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में इसके पहले दो कोर्स संचालित थे जिसमें बीएससी काउंट, एग्रीकल्चर, बी.कॉम इन बैकिंग फायनेंसियल सर्विस एंड इंश्योरेंस कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सों के लिए भी 40-40 सीटें निर्धारित की गई थी जिसमें से इस बार बीएससी एग्रीकल्चर में 16 तो बी.कॉम इन बैकिंग में 14 दाखिले अभी तक हुए हैं।
मेजर एवं माइनर विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों में प्रवेश के लिए निर्देश जारी
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर कक्षाओं में मेजर एवं माइनर विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों में प्रवेश संबंधी निर्देश हाल हीं मेंउच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त निशांत वरवड़े ने जारी कर दिए है। मेजर एवं माइनर विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग के ई प्रवेश पोर्टल पर आवेदन किए गए । विश्वविद्यालय द्वारा विषयवार साक्षात्कार आयोजित कर पात्रता निर्धारित की जाएगी। 1 जुलाई को विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी एवं एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। 2 एवं 3 जुलाई को सभी विषयों के लिए विषयवार साक्षात्कार किया जाएगा। पात्रता निर्धारण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विषयवार साक्षात्कार 10 एवं 11 जुलाई को आयोजित होगा। 11 जुलाई को परीक्षा परिणाम ई प्रवेश पोर्टल पर अपलोड होगें एवं 12 जुलाई को सीटों का आवेदन होगा।
एईडीपी योजना के तहत पढ़ाई के साथ-साथ काम सीखने व कमाने का मौका देने के लिए नए कोर्सों की शुरुआत महाविद्यालय में हुुई है। ये छात्रों कैरियर के लिए बहोत ही अच्छे कोर्स है। नए कोर्सों में एडमीशन कम है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
डॉ. एससी राय, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।