पन्ना पुलिस ने सरकारी नौकरी और कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को महोबा से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी, फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले की सिमरिया थाना पुलिस ने लोन और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लोगों को मार्कशीट पर कम ब्याज में भारी रकम का लोन दिलाने और महिला बाल विकास विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान ने प्रेसवार्ता आयोजित कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में ग्राम बारी निवासी वृन्दावन प्रजापति, ग्राम नादन निवासी विनोद कुमार प्रजापति और विवेक गुप्ता ने 9 मई 2026 को थाना सिमरिया पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
फरियादियों ने बताया कि छतरपुर निवासी बताने वाला एक व्यक्ति धीरेन्द्र सिंह ठाकुर नाम से उनसे संपर्क में आया और मार्कशीट पर 20 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने कहा था कि लोन में 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी और कम ब्याज देना होगा। इसके लिए फाइल चार्ज, स्टांप, कोटेशन और बैंक मैनेजर कमीशन के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे लिए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वृन्दावन प्रजापति से करीब 4 लाख 94 हजार रुपये, विनोद प्रजापति से नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपये और विवेक गुप्ता से 4 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए थे। आरोपी ने एक फरियादी को महिला बाल विकास विभाग का फर्जी जॉइनिंग लेटर और दस्तावेज सत्यापन पत्र भी स्पीड पोस्ट से भेजा था, ताकि उस पर विश्वास बना रहे।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान और एसडीओपी भावना दांगी के मार्गदर्शन में सिमरिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फर्जी नाम और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करता था तथा रकम सीधे अपने खाते में न लेकर अलग-अलग कियोस्क खातों में फोन-पे के माध्यम से डलवाकर नगद निकाल लेता था। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान महेश चन्द्र उर्फ धीरेन्द्र सिंह खटीक निवासी ग्राम ननौरा थाना श्रीनगर जिला महोबा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने पन्ना के अलावा दमोह, कटनी और जबलपुर जिले के कई लोगों से इसी तरह ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख रुपये नकद, वीवो कंपनी के दो स्मार्ट फोन, करीब 50 हजार रुपये कीमत की सोने की अंगूठी, दो आधार कार्ड जिनमें एक फर्जी नाम से बना हुआ था, बैंक पासबुक और फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री, उपनिरीक्षक योगेन्द्र गायकवाड, जेपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र, आरक्षक सुशील मिश्रा, नवीन चैरसिया, नीतेश असाटी तथा साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।