दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने और चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। वहीं वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर राम मंदिर नाटक विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।

दिल्ली स्थित आवास पर बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय भारी हंगामा मच गया, जब एक अज्ञात युवक ने उनके ऊपर जूता उछाल दिया। इस के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ औपचारिक रूप से FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सांसद पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उस युवक ने सिर्फ जूता ही नहीं, बल्कि चाकू लेकर उनकी हत्या करने की नीयत से सीधा हमला किया था। मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि कुछ धार्मिक कथावाचक या बाबा रोजाना सार्वजनिक मंचों से उन्हें जान से मारने, जला देने जैसी धमकियां देते हैं और इनाम की घोषणा करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने सतर्कता दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है।
इस घटनाक्रम से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ एक और गंभीर मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर हाल ही में दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के विरोध में प्रस्तुत किए गए एक नाटक और उससे जुड़े प्रदर्शन के खिलाफ दर्ज की गई है। संतों और धार्मिक संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि संसद परिसर के बाहर चढ़ावा चोरी के नाम पर जिस तरह के नाटक और प्रसंग को मंचित किया गया, वह सीधे तौर पर सनातन धर्म और आस्था का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने और चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। वहीं वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर राम मंदिर नाटक विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। जानिए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान और पीएम मोदी के संबोधन की सभी मुख्य बातें।
देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है। भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण के केरल-कर्नाटक में जहां प्राकृतिक आपदाओं के कारण 9 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग लापता हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, जिस समय लोग गहरी नींद सो रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का लोकार्पण कर युवाओं की तारीफ की।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल के खिलाफ नेशनल टाउन हॉल में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जानिए केजरीवाल ने क्या-क्या मांगें रखीं।
संसद परिसर में संत वेशभूषा पहनकर राजनीतिक प्रदर्शन करने के विरोध में काशी के पातालपुरी मठ के महंत बालक दास के नेतृत्व में संतों ने पप्पू यादव, राहुल गांधी और अन्य नेताओं पर FIR के लिए कोतवाली थाने में तहरीर दी।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राष्ट्रीयता की पुष्टि और मूल देश की अनुमति के बिना किसी विदेशी नागरिक को निर्वासित नहीं किया जा सकता। जानिए पूरी प्रक्रिया।
जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बंगाल एसटीएफ ने उसकी महिला मित्र अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता केवल हमीम की परिचित नहीं, बल्कि पूरे आतंकी माड्यूल की सक्रिय सदस्य थी।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जुलाई 2026 का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। देश के वस्तु एवं सेवा कर संग्रह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई में जीएसटी का कुल संग्रह 2.11 लाख करोड़ रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह