संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन NEET पेपर लीक, विपक्ष के हंगामे और सरकार द्वारा लाए जाने वाले नए सख्त विधेयक पर विस्तृत अपडेट पढ़ें।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संसद का मानसून सत्र अपने पांचवें दिन भी भारी हंगामें और गतिरोध के साए में जारी रहा। 20 जुलाई को शुरू हुए इस सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक और अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर लगातार व्यवधान देखने को मिला है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच मचे इस घमासान के कारण संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चल पाने में कठिनाई आ रही है, जिससे देश के अहम विधाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हंगामे के बीच सदन को 27 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विपक्ष इस सत्र के दौरान NEET-UG परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के मामले पर सरकार को घेरने में पूरी तरह जुटा हुआ है। विपक्षी दल इस संवेदनशील मुद्दे पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा कराने के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जोरदार मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर भी संसद परिसर से लेकर बाहर तक सियासी पारा काफी गर्म है।
दूसरी ओर, सरकार ने आक्रामक रुख अपनाते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विपक्ष संसद में किसी भी सार्थक चर्चा में भाग लेने के बजाय बेवजह की "पूर्व-शर्तें" थोप रहा है। मंत्री ने दोहराया कि सरकार संसद के नियमों के दायरे में रहकर हर मुद्दे पर अपना पक्ष रखने और खुली बहस के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहा है।
इस बीच, स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि सरकार शुक्रवार को होने वाली महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में NEET परीक्षा के पेपर लीक के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इसके साथ ही, देश में लगातार सामने आ रही पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं से सख्ती से निपटने के लिए सरकार संसद में एक नया और कड़ा विधेयक पेश करने की तैयारी में है।
संसद की संशोधित कार्यसूची के अनुसार, आज लोकसभा में कई महत्वपूर्ण कामकाज निपटाए जाने हैं। मुख्य एजेंडे के तहत सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर सदन में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा और इसे पारित कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, आज के दिन लोक लेखा समिति (पीएसी) द्वारा संसद के पटल पर कई बेहद महत्वपूर्ण रिपोर्टें पेश किए जाने की भी पूरी संभावना है।
आज भी मेट्रो सुविधा से 17 स्टेशन रहेंगे ब्रेक
जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर, मध्य दिल्ली के सत्रह मेट्रो स्टेशन शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने गुरुवार देर रात कहा कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए स्टेशन शुक्रवार सुबह 7.30 बजे से अगले निर्देश तक बंद रहेंगे। बंद रहने वाले स्टेशन हैं लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान। डीएमआरसी ने कहा कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी।
अभी-अभी..
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश कर दिया। हालांकि यह अभी पारित नहीं हुआ। हंगामे के चलते दोनों सदन 27 जुलाई तक स्थगित कर दिए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय संवाद से पहले बीजिंग ने भारत-चीन संबंधों को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। करीब सात साल बाद हो रही जिनपिंग की भारत यात्रा और ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS बिजनेस फोरम में सदस्य देशों से पेमेंट सिस्टम लिंक करने, लोकल करेंसी में ट्रेड और डिजिटल व्यापार को सुगम बनाने की अपील की।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड आॅफ आॅनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।