आधुनिक जीवनशैली, गलत एक्सरसाइज, मोबाइल-लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल और सड़कों के गड्ढों से बढ़ती दर्द की समस्याओं का हल अब फिजियोथेरेपी से संभव है। सतना जिला अस्पताल में हर साल हजारों मरीज फिजियोथेरेपी का लाभ उठा रहे हैं। जानिए कैसे फिजियोथेरेपी घुटनों, कमर, गर्दन, जोड़ों, लकवा और खेलों की चोट जैसे रोगों में असरदार इलाज साबित हो रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आज के इस दौर में डॉक्टर के साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट की भी भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। जहां एक ओर नई-नई बीमारियां बढ़ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर गलत तरीके से एक्सरसाइज, गलत तरीके से बैठकर या लेटकर मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल, सड़कों में गड्ढे आदि से गर्दन, कमर, घुटने में दर्द जैसी दिक्कतें भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में अधिकांश लोग, दर्द निवारण के लिए मेडिसिन का इस्तेमाल करते हैं। अगर मरीज को उस दर्द को पूरी तरह से आराम नहीं मिलता तो चिकित्सक मरीज को फिजियोथेरेपी का सहारा लेने के लिए भी कहता है जो उनके इलाज के लिए काफी बेहतर साबित होती है। अस्पताल प्रबंधन आंकड़ों के मुताबिक जिला अस्पताल में वर्ष 2025 में अप्रैल से अगस्त के बीच यानि पांच माह में 4360 मरीजों ने अस्पताल में संचालित फिजियो थेरेपी सेंटर में पंजीयन कर अपना इलाज कराया।
साल दर साल बढ़ रहे मरीज
जिला अस्पताल में पदस्थ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि आज सभी बीमारियों में फीजियोथेरेपिस्ट की सलाह जरूर ली जाने लगी है। मरीज को दवाइयों के बाद फीजियो और एक्सेर्साइज से ही आराम मिलता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अगर पांच माह के डाटा पर गौर करें तो अभी तक 4360 मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर फीजियो से अपना इलाज करवाया। अगर बीते साल के आंकड़ों की बात करें तो 10 हजार 400 मरीजों ने फीजियोथेरेपी का लाभ लिया, जिसमे फीजियोथेरेपी ओपीडी, ऑन कॉल बेड साइड एवं डीईआईसी गतिविधि भी शामिल है। बताया गया कि जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में डॉ. संदीप तिवारी एमपीटी आर्थो, डॉ. मोहम्मदी अशरफ एमपीटी स्पाइन एवं डॉ. रिया सिंह के द्वारा सभी मरीजों को अलटरनेट शेड्यूल तैयार कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार यहां इलाज के लिए अल्ट्रासाउंड थेरेपी, टेंस, एसडबल्यूडी, पैराफिन पैक्स बाथ, फेसियल मसल स्टीमुलेटर, ट्रेक्शन, लंबर, सरवाइकल आदि उपकरण उपलब्ध हैं।
इन इलाजों में फीजियोथेरेपी कारगर
चिकित्सक ने बताया कि पहले फीजियोथेरेपी मुख्यतः घुटना, कमर, कन्धों एवं जोड़ों के दर्द, इनमे रेंज ऑफ मोशन को नार्मल रेंज में पावर के साथ लाने, लकवा, न्यूरोपैथी, पेरिफेरल न्यूरोपैथी, स्पोर्ट्स इंजरी, महिलाओं में ऑपरेशन के होने वाला दर्द, बच्चों में जीडीडी, सीपी एमआर आदि में प्रयोग किया जाता था। उन्होंने बताया कि आज आधुनिकता के इस दौर में गर्दन दर्द, कमर दर्द या फिर कोहनी का दर्द समान रूप से देखा जा रहा है। इसकी मुख्य वजह हमारी दैनिक दिनचर्या ही है। इसके अलावा सड़कों के गड्डों में आ जाने से भी लोगों में मोच आदि कि शिकायतें देखने को मिल रही हैं। इसके चलते तमाम तरफ के दर्द उनको परेशान करने लगते हैं। ऐसे में इसके इलाज के लिए फिजियोथेरेपी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा अगर सामान्य एक्सरसाइज भी रोजाना कर रहे हैं, तो इससे भी इन तमाम दर्द की समस्याओं से निदान मिल सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।