पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना के रास्ते तीन-तीन ट्रिप में स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रानी कमलापति-गया, जबलपुर-गया और सोगरिया-गया स्पेशल ट्रेनें 6 से 21 सितंबर तक निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को भीड़भाड़ के बीच कन्फर्म सीट मिल सकेगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पितृपक्ष के नजदीक आते ही गया जाने वाली ट्रेनों में अभी से कन्फर्म सीट की मारामारी शुरू हो गई है। विंध्य क्षेत्र से काफी लोग गया में फाल्गु नदी के तट पर पिडंदान करने के लिए जाते है। ऐसे में ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सतना के रास्ते 3 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन तीन-तीन ट्रिप में चलाने प्लान तैयार किया है। बताया गया कि एक ट्रेन रानी कमलापति से गया तो दूसरी ट्रेन जबलपुर से गया एवं तीसरी ट्रेन सोगरिया से गया के बीच संचालित होगी। स्पेशल ट्रेन में एसी से लेकर स्लीपर एवं जनरल श्रेणी तक के कोच होंगे।
इस तरह होगा संचालन
रानी कमलापति-गया स्पेशल
डाउन गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल 7, 12 एवं 17 सितम्बर को रानी कमलापति से दोपहर 1.20 पर चलेगी जो मैहर रात 10.10 एवं सतना 10.45 पर आएगी और अगले दिन सुबह गया साढ़े 9 बजे पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 10,15 एवं 20 सितम्बर को गया से दोपहर 2.15 पर चलेगी जो सतना रात 12.55 एवं मैहर 1.28 पर आएगी और रानी कमलापति अगले दिन सुबह 10.45 पर पहुंचेगी। अप-डाउन की यह गाड़ी भोपाल, विदिशा, गंज बसोदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड़, डेहरी-आॅन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड़ स्टेशनों पर होगा।
जबलपुर-गया स्पेशल
डाउन गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-गया स्पेशल ट्रेन 9,14 एवं 19 सितम्बर को जबलपुर से रात 7.35 पर चलेगी जो मैहर रात 10.10 एवं सतना 10.45 पर आएगी और अगले दिन गया सुबह साढ़े 9 बजे पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी संख्या 01706 गया-जबलपुर स्पेशल 8,13 एवं 18 सितम्बर को गया से दोपहर 2.15 पर चलेगी जो सतना रात 12.55 एवं मैहर 1.28 पर आएगी और अगले दिन जबलपुर सुबह 4.15 पर पहुंचेगी। अप-डाउन की यह गाड़ी सिहोर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, भभुआ रोड़, डेहरी-आॅन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड़ स्टेशनों पर होगा।
मेल, क्षिप्रा में बुकिंग बंद
गया के लिए सतना स्टेशन से आधा दर्जन गाड़िया हैं जिसमें मुबंई-हावडा मेल एक्सप्रेस केवल हफ्ते के सातों दिन है। क्षिप्रा हफ्ते के तीन दिन तो बाकी साप्ताहिक गाड़ियां हैं। बताय गया कि मेल एवं क्षिप्रा एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में भीड़ अत्यधिक होने की बजह से रेलवे ने वेटिंग का टिकट भी बंद कर दिया है।
सोगरिया-गया-सोगरिया स्पेशल
डाउन गाड़ी संख्या 09817 सोगरिया-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 6,13 एवं 20 सितम्बर को सोगरिया स्टेशन से रात 11.10 पर चलेगी जो अगले दिन सुबह मैहर 9.40 एवं सतना 11 बजे आएगी और गया रात 11.45 बजे पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी संख्या 09818 गया-सोगरिया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 7,14 एवं 21 सितम्बर को गया स्टेशन से रात 1.15 पर चलेगी जो अगले दिन सतना दोपहर 12.15 एवं मैहर 12.58 पर आएगी और सोगरिया रात 1.10 पर पहुंचेगी। अप-डाउन की यह गाड़ी बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिजार्पुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी-आॅन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड़ स्टेशनों पर ठहरेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।