प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का लोकार्पण कर युवाओं की तारीफ की।

आंध्रप्रदेश। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती में लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भोगपुरम एयरपोर्ट का भी लोकार्पण किया। अमरावती के इस नए एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नायक श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में पहले एयरपोर्ट्स के नाम एक ही परिवार के नाम पर रखे जाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस पुरानी परंपरा को पूरी तरह बदल दिया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने देश की बदलती सोच के तहत अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम से जोड़ा है। पंजाब में हवाई अड्डे का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा गया है और अब अमरावती के एयरपोर्ट को श्री अल्लूरी सीताराम राजू का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू ने अपना पूरा जीवन आदिवासियों के हितों के लिए समर्पित कर दिया था। यह नया एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश और विशेषकर उत्तर आंध्र के विकास के लिए एक मजबूत रनवे साबित होगा और राज्य के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के नेतृत्व में एनडीए की पूरी टीम राज्य में डबल स्पीड से कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में आंध्र प्रदेश में लगभग एक लाख करोड़ रुपए की लागत वाली रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। राज्य के संपूर्ण रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और लगभग 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
एविएशन सेक्टर की प्रगति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों के दौरान एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 166 तक पहुंच गई है। सरकार ने हाल ही में 'उड़ान योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत की है, जिसके तहत लगभग 29 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, काशी में शुरू किए गए 'स्पोक एयरपोर्ट मॉडल' का विस्तार अब पंजाब के अमृतसर तक हो गया है, जिससे अमृतसर सीधे तौर पर 25 से अधिक नए गंतव्यों से जुड़ गया है।
अमरावती के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के मैसूरु पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र और 'विवेक स्मारक' का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने सांस्कृतिक केंद्र परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मैसूरु में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनके जीवन और वैचारिक यात्रा की शुरुआत में रामकृष्ण मिशन का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने साझा किया कि वे कुछ महीने पहले ही हावड़ा स्थित बेलूर मठ गए थे और वहां मठ के गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम से पहले उन्होंने उस ऐतिहासिक भवन का भी भ्रमण किया, जहां स्वामी विवेकानंद जी ने अपना कुछ समय बिताया था। उन्होंने कहा कि किसी भी महान विभूति का निर्माण एक दिन में नहीं होता, बल्कि इसके पीछे अनगिनत तपस्या और योगदान होता है।
युवा शक्ति की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 130 साल पहले स्वामी विवेकानंद मैसूर आए थे और आज देश का युवा उन्हीं की प्रेरणा और परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। जो युवा कभी जंजीरों में जकड़ा हुआ था, वह आज वैश्विक पटल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने गर्व के साथ कहा कि देश के युवाओं की बदौलत ही आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। आज के युवा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सेमीकंडक्टर और आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही देश के युवाओं द्वारा निर्मित एक निजी रॉकेट ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की यात्रा पूरी की है, जो नए भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का लोकार्पण कर युवाओं की तारीफ की।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने मुक्केबाजी और ट्रिपल जंप में ऐतिहासिक पदक जीते। जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अस्मिता डे ने गेम्स के इतिहास में जूडो में देश को पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीता। वहीं देर रात देश के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता।
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ़्टर लवप्रीत सिंह ने 110+ किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। जानिए उनके संघर्ष, रिकॉर्ड और अब तक के सफर की पूरी कहानी।
जब किस्मत और मेहनत साथ हो तो फिर बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी सीमा कालीरमन के साथ हुआ है। सीमा ने ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सीमा ने 58.65 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और मेडल जीता।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय हॉकी टीम की नीली जर्सी को नारंगी करने पर विवाद। विरेन रास्किन्हा और प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी, जबकि हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने किया बचाव।
भारत के अनुभवी बल्लेबाज और 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। वह अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते नहीं दिखाई देंगे।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 122 भारतीय एथलीट मेडल जीतने के इरादे से उतरे हैं। भारत 8 सामान्य खेलों में पदक की चुनौती पेश कर रहा है। इतना ही नहीं, भारतीय खिलाड़ी 5 पैरा स्पर्धाओं में भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इंदौर के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टीम में चुना गया है। जानिए उनके संघर्ष और करियर से जुड़ी पूरी कहानी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह