IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने 50 साल पहले सेमीकंडक्टर कंपनी रोके जाने, देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट, इसरो के युवाओं के लिए खुलने और भारत के 75 वर्षों के सफर पर विस्तार से बात की।

खड़गपुर । स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली (स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने) के अवसर पर 23 मिनट का संबोधन दिया। अपने भाषण में उन्होंने देश के इनोवेशन, विकास यात्रा, आत्मनिर्भरता और IIT खड़गपुर के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की ताकत और सामर्थ्य इस बात से तय होता है कि हम चुनौतियों को चुनौती देने का कितना साहस दिखाते हैं।
सेमीकंडक्टर क्षेत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि करीब 50 साल पहले भारत में एक सेमीकंडक्टर कंपनी आई थी, लेकिन उसे लाल झंडा दिखाकर रोक दिया गया। उस दौर में यह सवाल उठाए गए कि इसकी क्या जरूरत है, जब दूसरे देश पहले से बना रहे हैं और हम बनाकर क्या हासिल कर लेंगे।
प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने इन पुरानी सोच और बाधाओं की परवाह नहीं की। सत्ता में आने के बाद उन्होंने खुद अधिकारियों के साथ बैठकर फाइलें तैयार करवाईं। नतीजा यह है कि बीते चार सालों में देश में कई सेमीकंडक्टर कंपनियां आईं और उन्होंने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि देश में सेमीकंडक्टर से जुड़ी 12 प्लांट फैसिलिटीज हैं, जिनमें माइक्रोन टेक्नोलॉजी, केन्स सेमीकॉन, सीजी सेमी, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया और सुचि सेमीकॉन में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।
IIT खड़गपुर के 75 वर्षों के इतिहास और बंगाल की धरती के महत्व पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल वह भूमि है, जहां से राष्ट्रीय आंदोलनों ने आकार लिया। यह संस्थान उसी स्थान पर स्थापित हुआ, जो कभी स्वतंत्रता सेनानियों का डिटेंशन कैंप हुआ करता था। उन्होंने कहा कि उस दौर के संघर्ष और गतिविधियां आज भी एक मंत्र की तरह गूंजती होंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि IIT खड़गपुर ने अपने सफर में कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर स्थापित किए हैं। बीते 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक और डाकपत्रों से लेकर सोशल मीडिया तक बड़ा बदलाव देखा है।
संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों (एल्यूमिनाई) को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि IIT से जुड़ी यादें ऐसी होती हैं, जो लंबे समय तक जेहन में बनी रहती हैं और लोग अक्सर चाय पर बैठकर इनकी चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि असली सामर्थ्य इस बात में है कि हम सामने आने वाली चुनौतियों को चुनौती देने का साहस कितनी मजबूती से करते हैं।
अंतरिक्ष क्षेत्र में हुए बदलावों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए केवल एक ही माध्यम इसरो था, जहां प्रवेश बेहद सीमित और प्रतिबंधित था। मिशन लॉन्चिंग के लिए अलग व्यवस्था थी और बाहर के युवाओं के लिए वहां अवसर नहीं थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसरो को देश के नौजवानों के लिए खोला।
पीएम ने कहा कि आज IIT खड़गपुर के छात्रों द्वारा शुरू किए गए स्काईरूट ने पहला प्राइवेट सैटेलाइट लॉन्च कर दिखाया है। आज कई स्पेस स्टार्टअप आगे बढ़ रहे हैं। जो कभी असंभव माना जाता था, वह आज हकीकत बन चुका है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पुरानी आलोचनाओं और उपहास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनाने की घोषणा की थी, तो संसद में कुछ लोगों ने उसका मजाक उड़ाया था। उनके मुताबिक, आलोचक यह नहीं समझ पाए कि शौचालय गरीबों, खासकर महिलाओं और माताओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा के लिए कितने आवश्यक थे।
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने पोखरण में 4x4 वाहन पर तैनात ‘भगीरा AT1’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया। जानें 8 किमी मारक क्षमता, लेजर गाइडेंस और रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भूमिका।
IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने 50 साल पहले सेमीकंडक्टर कंपनी रोके जाने, देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट, इसरो के युवाओं के लिए खुलने और भारत के 75 वर्षों के सफर पर विस्तार से बात की।
हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंबई में 4 यूथ कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबेहा थाना क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर को दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया। जानिए एससीओ के 25 वर्ष, सांस्कृतिक सहयोग और महाभारत व दिल्ली के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनियों पर पीएम मोदी के विचार।
नई दिल्ली में आयोजित SCO बैठक में शामिल होने आए पाकिस्तानी मंत्री और ताजमहल जाने की अनुमति को लेकर उठी चर्चाओं का विस्तृत विश्लेषण। जानें भारत-पाक कूटनीति और ताज़ा घटनाक्रम से जुड़ी अहम बातें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 81 सचिवों की नई सूची जारी की है। जानें मध्य प्रदेश के किन नेताओं को दूसरे राज्यों की कमान मिली और एमपी में किसे नियुक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। सीएम योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती का अधिकार देने वाले 2022 के फैसले पर दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर जनवरी में सुनवाई करेगा। जानें सीजेआई की बेंच और केंद्र सरकार का पूरा पक्ष।
पद्मजा वेणुगोपाल के इस्तीफे के एक दिन बाद, अर्जुन पुरस्कार विजेता पूर्व एथलीट पद्मिनी थॉमस ने भी बीजेपी छोड़ने और बिना किसी शर्त कांग्रेस में लौटने की घोषणा की है। जानें केरल कांग्रेस में उनकी वापसी को लेकर क्या हैं राजनीतिक मायने और अंदरूनी प्रतिक्रियाएं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह