प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल में चुनावी रैली और रोड शो करेंगे। जानें पलक्कड़ और त्रिशूर के कार्यक्रमों का पूरा विवरण और एलडीएफ-यूडीएफ पर पीएम का बड़ा हमला।

तिरुवनंतपुरम। स्टार समाचार वेब
केरल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 मार्च को तूफानी दौरे पर रहेंगे। एनडीए (NDA) उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम मोदी पलक्कड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद सांस्कृतिक राजधानी त्रिशूर में एक बड़े रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा केरल में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 'गेम चेंजर' साबित हो सकता है।
केरल पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर अपनी उत्सुकता साझा की। उन्होंने लिखा कि केरल की जनता अब बदलाव चाहती है। पीएम के अनुसार, राज्य के लोग बारी-बारी से शासन करने वाले एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के खराब गवर्नेंस से ऊब चुके हैं और अब उनकी उम्मीदें एनडीए पर टिकी हैं।
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पलक्कड़ के ऐतिहासिक फोर्ट मैदान पहुंचेंगे। यहाँ एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं और आम जनता के जुटने की उम्मीद है। इस रैली में भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित एनडीए के स्थानीय उम्मीदवार भी मंच साझा करेंगे। पलक्कड़ को भाजपा के मजबूत गढ़ के रूप में देखा जाता है, इसलिए यहाँ पीएम की रैली को काफी अहम माना जा रहा है।
पलक्कड़ का कार्यक्रम संपन्न करने के बाद पीएम मोदी पड़ोसी जिले त्रिशूर के लिए प्रस्थान करेंगे। वह त्रिशूर के कुट्टनल्लूर हेलीपैड पर उतरेंगे, जहाँ केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अन्य वरिष्ठ नेता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद त्रिशूर के प्रसिद्ध स्वराज राउंड पर एक मेगा रोड शो आयोजित होगा। इस रोड शो के जरिए प्रधानमंत्री सीधे जनता से रूबरू होंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पलक्कड़ और त्रिशूर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन ने दोनों शहरों में ट्रैफिक रूट में व्यापक बदलाव किए हैं, ताकि सुरक्षा के साथ-साथ सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह