पन्ना जिले के करिया से पलोही तक बनी 4.20 किमी सड़क की मरम्मत पर 80 लाख खर्च होने थे, लेकिन अब तक सिर्फ बोर्ड की पुताई हुई। ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

पन्ना, स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले के पवई विकासखंड में करिया से पलोही तक बनाई गई 4.20 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत और रखरखाव में बड़ा फजीर्वाड़ा सामने आया है। बताया जाता है कि लगभग 80 लाख रुपये के मेंटेनेंस अनुबंध में अब तक सिर्फ सड़क किनारे लगे बोर्ड की रंगाई-पुताई ही की गई है, जबकि सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर तो बाइक से गुजरना भी खतरनाक साबित हो रहा है। इस सड़क की देखरेख का जिम्मा मेसर्स नैना इंफ्रा पन्ना को 27 अगस्त 2024 से 26 अगस्त 2029 तक के लिए सौंपा गया है। अनुबंध शर्तों के तहत ठेकेदार को हर वर्ष सड़क पर गड्ढे भरने, शोल्डर सुधार, पुल-पुलियों की मरम्मत, रोड फर्नीचर की मरम्मत, झाड़ियां काटने और नालियों की सफाई जैसे कार्य करना अनिवार्य था। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक ठेकेदार ने कोई कार्य नहीं कराया। केवल सड़क के किनारे लगे बोर्ड को रंग दिया गया ताकि कागजों में मेंटेनेंस कार्य पूरा दिखाया जा सके। करिया, मोहंद्रा और पलोही के ग्रामीणों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। करिया के किसान ने बताया कि यह सड़क हमारे गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है, लेकिन आज हालत यह है कि इस पर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। शासन ने जनता की सुविधा के लिए पैसा दिया है, लेकिन अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से यह पैसा हजम कर लिया गया। जब इस मामले पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एसडीओ रोहित जैन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस सड़क की मेंटेनेंस की जानकारी मेरे पास नहीं है। यह जवाब यह बताने के लिए काफी है कि विभागीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं।
अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत
सड़क मेंटेनेंस के लिए शासन से 80 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई थी। सवाल उठता है कि यह पैसा कहां खर्च हुआ। जब सड़क की हालत जस की तस है, तो भुगतान कैसे हुआ। पूरे मामले में ठेकेदार फर्म और विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना में इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।
करिया-पलोही मार्ग के संबंध में कोई जानकारी नहीं हैं, जानकारी लेकर ही कुछ कह सकते हैं।
रोहित जैन, एसडीओ प्रधनमंत्री ग्राम सड़क योजना पन्ना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।