कर्नाटक के राज्यपाल के परिवार में घरेलू कलह का मामला सामने आया है। इससे मध्यप्रदेश से लेकर कर्नाटक तक हड़कंप मच गया है। बहू ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए रतलाम एसपी से शिकायत की है।

दिव्या का ससुराल नागदा में और मायका रतलाम में है। इसीलिए शिकायत रतलाम एसपी से की थी।
रतलाम। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक के राज्यपाल के परिवार में घरेलू कलह का मामला सामने आया है। इससे मध्यप्रदेश से लेकर कर्नाटक तक हड़कंप मच गया है। बहू ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए रतलाम एसपी से शिकायत की है। दिव्या का ससुराल नागदा में और मायका रतलाम में है। इसीलिए शिकायत रतलाम एसपी से की थी। दरअसल, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते देवेंद्र गेहलोत की पत्नी दिव्या गेहलोत ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिव्या ने रतलाम एसपी अमित कुमार को शिकायत सौंपकर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छत से धक्का देकर गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
बेटी को भी छीना
दिव्या ने पति देवेंद्र गेहलोत, ससुर जितेंद्र गेहलोत (पूर्व विधायक आलोट), देवर विशाल गेहलोत और दादी सास अनिता गेहलोत के खिलाफ 50 लाख रुपए की दहेज मांग, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न और बेटी को जबरन अपने पास रखने की शिकायत की है।
दूसरी महिलाओं से संबंध
दिव्या ने बताया कि उनकी शादी 29 अप्रैल 2018 को रतलाम के ताल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी। शादी के समय कई बातें छिपाई गईं। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति शराब और अन्य नशों का आदी है और दूसरी महिलाओं से संबंध भी हैं। दिव्या का कहना है कि दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू हो गई। ससुराल वाले ताने देते थे कि पिता ने 50 लाख देने की बात कही थी, जो नहीं दिए। इसी बात को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। कई बार खाना तक नहीं दिया गया।
छत से गिराने का प्रयास
दिव्या ने बताया कि 26 जनवरी 2025 की रात पति ने नशे में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और छत से धक्का दे दिया। वह गैलरी में जा गिरी, जिससे रीढ़, कमर और कंधे में गंभीर चोट आई। रात भर अस्पताल नहीं ले जाया गया। अगले दिन नागदा से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज का खर्च भी पिता से वसूलने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्हें सीधे मायके भेज दिया गया।
पैसे लाओ... फिर बेटी से मिलना
दिव्या का आरोप है कि उनकी 4 साल की बेटी ससुराल में ही रखी गई है। नवंबर में जब बेटी से मिलने स्कूल गईं तो पति ने मिलने से मना करवा दिया। कहा गया कि जब तक मायके से पैसे नहीं लाओगी, बेटी से मिलने नहीं देंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मध्य प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक गौरव को नई ऊंचाइयां देते हुए "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" के नए सेक्टर 'भोपाल-चंदेरी-ओरछा' का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश सरकार महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। सीएम मोहन यादव ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आक्रोश रैलियों का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नर्मदा प्रदूषण मामले में सख्त रुख अपनाया है। नदी में मिलने वाले दूषित नालों पर एसटीपी लगाने और मॉनिटरिंग कमेटी के गठन के सुझावों पर अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
रीवा जिले में गेहूं खरीदी की घोषणा के तीन दिन बाद भी एक क्विंटल तौल नहीं हुई। बारदाने की कमी, भरे गोदाम और प्रशासनिक लापरवाही से किसान परेशान होकर लौट रहे हैं।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में डकैती की कोशिश नाकाम रही। घर में घुसे नकाबपोश बदमाश परिवार के जागने पर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी।
सीधी के गांधी चौक में पत्नी को वापस बुलाने की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला, बाद में पुलिस की समझाइश पर सुरक्षित नीचे उतरा।
सतना के व्यंकट वन स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों और प्रगणकों को बदबूदार व दूषित भोजन परोसा गया। नाराज प्रशिक्षुओं ने थालियां फेंकी, ठेकेदार को फटकार लगाई गई।