स्कूल के कमरों पर कब्जा, स्टेशन एरिया में पढ़ाई की जगह चल रहे दफ्तर और एनजीओ

गंजबासौदा। शहर के वार्ड-10 स्थित स्टेशन एरिया स्कूल की हालत बेहद खराब हो चुकी है। आठ कमरों वाला यह स्कूल अब पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि दफ्तर और एनजीओ चलाने का केंद्र बन गया है। 100 बच्चों वाले इस स्कूल में बच्चों को समूह में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के नियमों को ट नजरअंदाज कर स्कूल भवन का नू दुरुपयोग किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल के एक कमरे में विकलांग एमआरसी कार्यालय चल रहा है। दूसरा कमरा बीआरसी को किताबों के भंडारण के लिए दे दिया गया है। तीसरे में एनजीओ का दफ्तर संचालित हो रहा है। चौथा कमरा प्रधानाध्यापक के उपयोग में है। एक अन्य कमरे को ट्रेनिंग रूम बनाने का दबाव भी स्कूल प्रशासन पर है। पहले से दो कमरे मतदान केंद्र के लिए सुरक्षित हैं। मतदाता संख्या बढ़ने पर एक और केंद्र बनाए जाने की संभावना है। यानी स्कूल के कमरे पढ़ाई छोड़ बाकी हर काम में इस्तेमाल हो रहे हैं।
कमरे पर्याप्त हैं, पर कब्जों के कारण बच्चों को एक साथ बैठना पड़ रहा
स्टेशन एरिया स्कूल शहर के पुराने स्कूलों में गिना जाता है। पहले यहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी। अब केवल 100 बच्चे रह गए ह गए हैं। हैं। कक्षा 1 और 2 को और 4 को दूसरे में, कक्षा 5 को अलग कमरे को एक कमरे में, 3 में बिठाया जा रहा है किया क्से तक के बच्चों को दो कमरों में समायोजित किया गया है। कमरे पर्याप्त हैं, लेकिन कब्जों के कारण बच्चों को एक साथ पढ़ने की मजबूरी है। स्कूल परिसर पहले विशाल था। यहां लोनिवि विभाग का स्टोर भी चलता था। बाद में समाजसेवियों की मदद से स्कूल निर्माण कर स्टोर को हटाया गया। लेकिन शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना परिसर में आंगनवाड़ी भवन बना दिया गया। अब यही कमरों के दुरुपयोग की वजह बन गया है।
सब कुछ मौखिक निर्देशों पर चल रहा
स्कूल परिसर से सटा जिला सहायक शाला निरीक्षक का पुराना भवन वर्षों से खाली पड़ा है। यह भवन किताबें रखने और अन्य गतिविधियों के लिए उपयुक्त है, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो रहा। नतीजा यह है कि पर्याप्त जगह होते हुए भी बच्चों और शिक्षकों को तंग माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि स्कूल के कमरों को अन्य विभागों को देने का कोई लिखित आदेश नहीं है। सब कुछ मौखिक निर्देशों पर चल रहा है। इससे स्कूल की व्यवस्था बिगड़ गई है।
लोगों का आरोप : परिसर में एक विशाल पेड़ को काटकर बेच दिया
नागरिकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल परिसर में मौजूद एक विशाल पेड़ को काटकर बेच दिया गया। उसकी राशि स्कूल खाते में जमा नहीं कराई गई। वे इसकी जांच की मांग कर रहे हैं। अब स्थिति यह है कि पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षा का स्तर गिर रहा है। शिक्षक दो-दो कक्षाओं को एक साथ पढ़ाने को मजबूर हैं। प्रधानाचार्य माधीसिंह गौर ने कहा कि स्कूल में बच्चों के लिए 8 कमरे उपलब्ध हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी एसआईआर में लगी है। स्कूल का चार्ज मैडम के पास है। वह बच्चों को कहां बैठाकर पढ़ा रही हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।