प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच शंकराचार्य पदवी को लेकर छिड़े विवाद पर उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों उमा भारती ने योगी सरकार को दी नसीहत।

उमा भारती फाइल फोटो
भोपाल. स्टार समाचार वेब
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उत्तर प्रदेश प्रशासन के बीच का गतिरोध अब एक बड़े राजनीतिक और धार्मिक विवाद में बदल गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती के हालिया ट्वीट्स ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
उमा भारती ने प्रयागराज प्रशासन द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से उनके शंकराचार्य होने का 'प्रमाण' मांगने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि किसी संत की पदवी की वैधता जांचना सरकार का काम नहीं है।
जानिए क्या कहा ट्ववीट में

धार्मिक परंपरा का तर्क: उमा भारती के अनुसार, शंकराचार्य पद की पुष्टि केवल 'विद्वत परिषद' और 'शंकराचार्य परंपरा' ही कर सकती है, न कि कोई प्रशासनिक अधिकारी।
योगी आदित्यनाथ से अपील: उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए अनुरोध किया कि इस मामले को संवेदनशीलता और धार्मिक सम्मान के साथ सुलझाया जाए।
इस विवाद के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्ट कर दिया कि उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें ससम्मान संगम स्नान करने का अधिकार नहीं मिलता। पिछले 10 दिन से प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद का धरना जारी है। उन्होंने मंगलवार को मीडिया से कहा कि यह विरोध लगातार जारी रहेगा। माघ मेला पूरा होने पर हम वापस जाएंगे और अगली बार फिर से प्रयागराज में धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा शिविर प्रवेश तभी होगा, जब हमारा ससम्मान संगम स्नान होगा।
जब उमा भारती के बयान को योगी सरकार के खिलाफ बगावत के रूप में देखा जाने लगा, तो उन्होंने तुरंत दूसरा ट्वीट कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने विरोधियों को 'खुशफहमी' न पालने की सलाह देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति उनका स्नेह और सम्मान अडिग है। वह प्रशासन के रवैये के खिलाफ हैं, सरकार के नहीं। हालांकि, उन्होंने फिर दोहराया कि प्रशासन को कानून-व्यवस्था देखनी चाहिए, न कि धार्मिक उपाधियों पर सवाल उठाना चाहिए।
विवाद 17 जनवरी को माघ मेले के दौरान उस समय शुरू हुआ, जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम स्नान के लिए पहुंचे थे। प्रशासन ने उनके पालकी को सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर रोक दिया था, जिसके चलते शंकराचार्य के शिष्यों एवं पुलिस के बीच तनातनी हो गई थी। जिसके चलते शंकराचार्य धरने पर बैठे हुए हैं। विवाद के बीच मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ‘शंकराचार्य’ उपाधि के उपयोग को लेकर नोटिस जारी कर मामले को गरमा दिया। 0प्रशासन का तर्क है कि शीर्ष अदालत में इस उपाधि को लेकर मामला विचाराधीन है और अंतिम निर्णय तक इस पदवी के उपयोग की अनुमति नहीं दी जा सकती।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
संसद के दोनों सदनों में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच समिति की रिपोर्ट पेश कर दी गई है। रिपोर्ट में उन पर लगे सभी तीनों आरोप साबित पाए गए हैं।
एअर इंडिया की उड़ान के दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे गिरा। कॉकपिट में पायलट की संदिग्ध स्थिति और केबिन क्रू द्वारा नशा करने के आरोपों की DGCA जांच कर रहा है।
लोकसभा में मॉनसून सत्र के दौरान FCRA संशोधन बिल पेश किया गया। विपक्ष के विरोध और सवालों के बीच सरकार ने इसे JPC में भेजने का प्रस्ताव रखा है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में हो रहे गतिरोध को लेकर आज जवाब दिया है। शाह ने बुधवार को कहा कि सरकार हर मुद्दे पर तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दू्ंगा।
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने एक अहम फैसले में कहा कि बड़े बच्चे आजाद इंसान हैं। वे माता-पिता की प्रॉपर्टी नहीं हैं। कोर्ट ने साफ किया कि अगर कोई बालिग महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ रहना चाहती है, तो उसकी कस्टडी के लिए हेबियस कॉर्पस याचिका दायर नहीं की जा सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय के युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति भी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं।
कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का बीती देर रात को इंजन फेल हो गया जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। बीती रात घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज को बेहतर बनाने के लिए फुल-टाइम CEO की तलाश तेज कर दी है। देशभर से आए 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू हो गया है।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद फिर गहरा गया है। अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के आधिकारिक नामकरण के बाद चीन की बौखलाहट पर विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर पर शांति के बिना द्विपक्षीय संबंधों में सुधार संभव नहीं है।