पन्ना-कटनी रोड पर जेके सीमेंट के खड़े ट्राले से टकराने पर एंबुलेंस हादसे में गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हुए। वहीं विक्रमपुर जंगल में हाथ-पैर बंधे अज्ञात शव मिलने से हत्या की आशंका से सनसनी फैल गई है।

सड़क पर खड़े जेके सीमेंट के ट्राला में पीछे से टकराई एम्बुलेंस
पन्ना, स्टार समाचार वेब
पन्ना-कटनी रोड स्टेट हाईवे में अमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम पिपरवाह पेट्रोल पंप के पास सड़क में खड़े जेके सीमेंट के ट्राला में पीछे से एंबुलेंस टकराने से एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई है एवं 6 लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती 6-7 जुलाई 2025 की रात लगभग 11.30 बजे प्रियंका प्रजापति पति विनोद प्रजापति उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम पडवार थाना सिमरिया को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पन्ना लाया जा रहा था जैसे ही अमानगंज के आगे ग्राम पिपरवाह के पास पहुंचे पेट्रोल पंप के पास सड़क में खड़े जेके सीमेंट के ट्राला में एंबुलेंस पीछे से टकरा गई इसमें गर्भवती महिला प्रियंका पटेल सहित विनोद प्रजापति उम्र 35 वर्ष, ममता प्रजापति उम्र 40 वर्ष, सोमवती प्रजापति उम्र 45 वर्ष, गला प्रजापति उम्र 40 वर्ष, चमेली बाई उम्र 40 वर्ष एवं साथ में आशा कार्यकर्ता घायल हो गए। एम्बुलेंस के चालक ने तत्काल फोन कर दूसरी एंबुलेंस मंगवाई जिससे सभी घायलों को जिला अस्पताल पन्ना लाया गया जहां डॉक्टर ने प्रियंका एवं उसके गर्भ में पल रहे शिशु को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहरा मच गया है। पुलिस ने पंचनामा उपरांत मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं घायलों का जिला अस्पताल पन्ना में इलाज किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि पन्ना-कटनी रोड स्टेट हाईवे सहित नेशनल हाईवे 39 पन्ना-सतना-छतरपुर रोड एवं जिले की अधिकांश सड़कों में जीके सीमेंट के भारी भरकम वाहनों का कब्जा रहता है जिससे अन्य वाहनों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले की सडकों में प्रतिदिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है एवं लगातार दर्दनाक हादसे हो रहे हैं।
विक्रमपुर जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी
देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत विक्रमपुर वन क्षेत्र के सामने स्थित कारी झोर नाला क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति बेहद संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे निर्मम हत्या की आशंका गहराती जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव काले रंग की जींस पैंट और फुल स्लीव शर्ट में मिला है। सबसे चैंकाने वाली बात यह है कि मृतक के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे और गर्दन एक पेड़ से रस्सी के सहारे बंधी हुई थी, जिससे मामला साफ तौर पर हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत को करीब एक सप्ताह बीत चुका है। शव बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। पुलिस ने आसपास के गांवों में मुनादी कराई है, साथ ही शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जारी कर दी गई है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। देवेंद्रनगर थाना पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव जंगल में लाकर फेंका गया या हत्या यहीं की गई। यह सब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही सामने आ पाएगा। घटना स्थल के नजदीक रहने वाले ग्रामीणों में इस निर्मम और रहस्यमयी घटना के बाद डर का माहौल बन गया है। लोगों ने प्रशासन से जंगल क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।