प्रिज्म जानसन सीमेंट फैक्ट्री (Prism Johnson) पर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई। 16 सदस्यीय टीम ने दस्तावेज खंगाले और सर्वे शुरू किया। जानें क्या हैं अनियमितताओं के आरोप।

हाइलाइट्स
सतना.स्टार समाचार वेब
बुधवार को सतना जिले के मनकहरी स्थित प्रिज्म जानसन सीमेंट लिमिटेड में जीएसटी विभाग की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। सुबह लगभग 11 बजे जबलपुर जीएसटी कार्यालय से आई 16 सदस्यीय टीम नौ वाहनों के काफिले के साथ अचानक फैक्ट्री पहुंची।
टीम के पहुंचते ही गेट बंद करा दिए गए ताकि जांच के दौरान कोई बाहरी हस्तक्षेप न हो और सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी परिसर के भीतर मौजूद रहें। कार्रवाई असेसमेंट (आंकलन जांच) का हिस्सा बताई जा रही है, हालांकि स्थानीय स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। खास बात यह रही कि सतना जिले की केंद्रीय और राज्य जीएसटी टीमों को इस कार्रवाई की पूर्व जानकारी नहीं थी।
टीम ने फैक्ट्री परिसर में प्रवेश के बाद उत्पादन इकाई, भंडारण स्थल और दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी ली कि रोजाना और हर माह फैक्ट्री में कितनी मात्रा में सीमेंट का उत्पादन होता है, कच्चे माल की खपत कितनी है और किस स्रोत से यह कच्चा माल खरीदा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी टीम ने फैक्ट्री के प्रमुख वेंडर्स या आपूर्तिकर्ताओं की सूची भी तलब की, साथ ही उन बड़े क्लायंट्स की जानकारी जुटाई जिन्हें सीमेंट की आपूर्ति की जाती है। अधिकारियों का फोकस मुख्य रूप से इस बात पर रहा कि कहीं उत्पादन और बिक्री के आंकड़ों में अंतर तो नहीं है या फिर जीएसटी रिटर्न में कोई गड़बड़ी तो नहीं की गई या लेन-देने में कोई विसंगति तो नहीं है। बताया जा रहा है। कि आगामी दिनों में विंध्य क्षेत्र के सीमेंट प्रतिष्ठानों में जीएसटी टीम आंकलन करती रहेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।