सतना जंक्शन पर रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत फूड स्टॉल और वेंडरों की जांच की गई। यात्रियों को शुद्ध व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए नाखून तक चेक किए गए। वहीं जबलपुर में जल संकट के चलते सतना और कटनी स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों में पानी भरने की व्यवस्था की गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे के स्वच्छता पखवाड़ा अर्न्तगत सतना जंक्शन के स्टॉलों की जांच की गई। यात्रियों को स्वच्छ आहार उपलब्ध हो इसके लिए स्टालों की साफ-सफाई से लेकर वेंडरों के नाखूनों तक की जांच की गई। शुक्रवार को स्वच्छता ही सेव अभियान के तहत स्वच्छ आहार दिवस पर सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य जांगिड़ एवं मुख्य स्वस्थ्य निरीक्षक नीलकमल गुप्ता ने नमह एसी प्रतीक्षालय, जनअहार, मथुरा स्टॉल व अन्य कैटरिंग यूनिट के साथ रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी फूड वेंडरों से स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कैटरिंग यूनिट वेंडरों को किचन व स्टॉलों को साफ- सुथरा रखने, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने खाद्य विक्रेताओं को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित नियमों की जानकारी देते हुए उनको पालन करने की समझाइस दी गई। बताया गया कि यात्रियों के शुद्ध खानपान के साथ रेलवे कर्मचारियों को रनिंग रूम में मिलने वाले खाने की शुद्धता एवं गुणवत्ता को भी परखा गया।
जबलपुर में जल संकट, सतना- कटनी में मिल रहा लंबी दूरी की ट्रेनों को पानी
इन दिनों पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन भीषण जलसंकट चल रहा है। इस संकट को देखते हुए सतना जंक्शन में अप की सभी ट्रेनों में फुल वाटिरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि अप की सभी ट्रेनों में सतना जंक्शन में पानी भरा जा रहा है तो डाउन की गाड़ियों को जबलपुर की वजाय कटनी में पानी दिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सतना स्टेशन में पानी की खतप लगभग डबल हो गई है। जबलपुर स्टेशन में पिछले दो दिनों से रेलवे की जलापूर्ति नर्मदा तट ग्वारीघाट स्थित ललपुर से प्रभावित हुई है।
केवल एक प्लेटफार्म में सुविधा
सतना स्टेशन में केवल प्लेटफार्म क्रमांक एक में ही ट्रेनों में वाटरिंग करने की सुविधा है। रेलवे पिछले दो साल में पाइप लाइन बास ही लगा पाया है। अभी तक बूस्टर पंप की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। वहीं प्लेटफार्म क्रमांक दो एवं तीन में रेलवे प्रशासन ने अभी तक वाटरिंग को लेकर कोई प्लान तैयार नहीं किया है। गर्मी के दिनों में ट्रेनों में पानी भरने की सबसे ज्यादा मांग रहती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।