राज्यसभा चुनाव के ताजा नतीजों में NDA ने 19 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया है। झारखंड में परिमल नाथवानी की जीत और क्रॉस वोटिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
राज्यसभा चुनाव के नतीजों में NDA का दबदबा देखने को मिला है। झारखंड में जहां परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की, वहीं कुल 26 सीटों में से 19 पर NDA ने कब्जा जमा लिया है।
झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए कड़े मुकाबले में NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल की।
राज्यसभा की एक सीट पर JMM की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी, लेकिन दूसरी सीट के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प था। यहाँ NDA समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी और कांग्रेस के प्रणव झा के बीच सीधा मुकाबला था। क्रॉस वोटिंग के कारण नाथवानी को 30 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रणव झा को केवल 20 वोटों से संतोष करना पड़ा।
हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनावों और उपचुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो NDA ने अपनी स्थिति काफी मजबूत की है:
चुनाव के पहले की स्थिति: NDA के पास 18 सीटें थीं, जबकि INDIA गठबंधन के पास 5 सीटें थीं। शेष 3 सीटें YSRCP के पास थीं।
चुनाव के बाद की स्थिति: अब कुल 26 सीटों में से NDA ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि INDIA ब्लॉक के खाते में 6 सीटें गई हैं। इस प्रकार, NDA और INDIA गठबंधन दोनों को एक-एक सीट का लाभ हुआ है।
मिजोरम का नतीजा: मिजोरम की एक सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उम्मीदवार के. लल्टलुआंगकिमा विजयी रहे।
इससे पहले 10 राज्यों की 21 सीटों समेत महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे, जिनमें 23 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें भाजपा के 12, कांग्रेस के 5, TDP के 3, और NCP, NPP व जनसेना का एक-एक उम्मीदवार शामिल है। विजयी उम्मीदवारों में कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा प्रमुख नाम हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।