रक्षाबंधन 2026 कब है? इस वर्ष रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। यहाँ जानें रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम और रक्षाबंधन का पौराणिक महत्व विस्तार से।

धर्म डेस्क। स्टार समाचार वेब
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक त्यौहार 'रक्षाबंधन' 2026 में कब मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों में उत्साह है। हिंदू पंचांग और विद्वानों के अनुसार, इस साल यह पावन पर्व भाई-बहन के अटूट बंधन को और मजबूत करने के लिए पूरी विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा।
पंडित राकेश झा और पंचांग की गणना के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। उदया तिथि के मान से 28 अगस्त ही रक्षाबंधन के लिए श्रेष्ठ है।
पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 27 अगस्त 2026, सुबह 09:09 बजे से।
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: 28 अगस्त 2026, सुबह 09:49 बजे तक।
रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन के रिश्ते को पवित्रता और अटूट विश्वास के साथ मनाया जाना चाहिए। जानिए इस पर्व को कैसे मनाएं.....
देव-पूजा: बहनें सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें और अपने घर के मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा करें।
इष्ट देव को नमन: सर्वप्रथम अपने इष्ट देव को राखी अर्पित करें और उनसे अपने भाई की लंबी आयु, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करें।
भाई की पूजा: बहनें भाई को तिलक लगाएं और अक्षत (चावल) लगाएं। इसके बाद विधि-विधान से भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधें।
सावधानी: रक्षाबंधन के दिन भाई और बहन दोनों को काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। साथ ही, इस दिन क्रोध करने या एक-दूसरे को अपशब्द कहने से बचें, क्योंकि यह दिन प्रेम और आदर का है।
परंपरा के अनुसार, राखी बांधते समय कुछ नियमों का पालन करना शुभ फलदायी माना जाता है....
मुख की दिशा: राखी बांधते समय भाई का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
आरती का महत्व: बहने तिलक लगाने के बाद भाई की आरती जरूर उतारें, यह भाई के प्रति सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है।
उपहार: राखी बंधवाने के बाद भाई को अपनी बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा और सहयोग का वचन देना चाहिए।
रक्षाबंधन का संबंध भारतीय संस्कृति में अत्यंत गहरा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार:
राजा बलि और माता लक्ष्मी: कहा जाता है कि सबसे पहले रक्षा सूत्र देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधा था।
महाभारत काल: रक्षाबंधन का उल्लेख महाभारत काल में भी मिलता है। द्रौपदी ने जब भगवान कृष्ण की कलाई पर राखी बांधी, तो कृष्ण ने अपने भाई का धर्म निभाते हुए द्रौपदी की लाज बचाने का वचन दिया और उसे पूरा भी किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर्व से पहले उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परंपरा के अनुसार देश-दुनिया में रक्षाबंधन मनाए जाने से पहले सबसे पहली राखी राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर को अर्पित की जाएगी।
26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तार से दैनिक राशिफल, करियर, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्थिति के संकेत।
26 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग में पढ़ें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और ग्रह गोचर की पूरी जानकारी
26 अगस्त 2026 का मूलांक फल (Mulank Phal) पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानिए करियर, वित्त, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक भोजशाला मामले में कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने की मांग को लेकर आज को सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित धार जिला बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएसपी शशांक गुर्जर के नेतृत्व में 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
पढ़ें 25 अगस्त 2025 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी भविष्यवाणियां
जानिए 25 अगस्त 2025 का मूलांक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें करियर, धन और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल।
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर देशभर के प्रसिद्ध ज्योतिलिंर्गों और प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भस्म आरती से लेकर देर रात से ही उज्जैन के महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ, ओंकारेश्वर और बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
24 अगस्त 2025 का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? यहाँ पढ़ें करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी संपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यवाणियाँ।
जानिए 24 अगस्त 2025 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें अंक ज्योतिष के अनुसार करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों का सटीक भविष्यफल।