मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक नगर धार स्थित भोजशाला के उत्तर में अब ज्ञान, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति का एक नया और भव्य केंद्र आकार लेने जा रहा है। राज्य सरकार लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 100 करोड़ की अनुमानित लागत से वाग्देवी सरस्वती लोक का निर्माण करेगी।

दावा-25 हेक्टेयर जमीन में किया जाएगा विकास
पर्यटन विकास निगम ने शुरू की डीपीआर प्रक्रिया
धार। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक नगर धार स्थित भोजशाला के उत्तर में अब ज्ञान, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति का एक नया और भव्य केंद्र आकार लेने जा रहा है। राज्य सरकार लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 100 करोड़ की अनुमानित लागत से वाग्देवी सरस्वती लोक का निर्माण करेगी। इस परियोजना को धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ इतिहास, शोध, शिक्षा और पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। संभागायुक्त भास्कर लक्षाकार के निर्देश पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने इसकी डीपीआर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में निगम के अधिकारियों ने भोजशाला सहित मंडी, धारेश्वर और लक्कड़ पीठा क्षेत्रों का दौरा कर प्रस्तावित स्थल के नक्शे और उपलब्ध भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया।
धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक सुविधाओं का संगम
प्रस्तावित योजना के तहत सरस्वती लोक में धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक सुविधाओं का एकीकृत विकास किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं और शोधार्थियों के लिए एक भव्य आध्यात्मिक गलियारा, ध्यान एवं मंत्रोच्चार के लिए विशेष सभागृह, राजा भोज संग्रहालय, समृद्ध पुस्तकालय और संसाधन केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक सूचना केंद्र भी स्थापित होगा, जहां आगंतुकों को भोजशाला के गौरवशाली इतिहास, इसके महत्व और प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
आधुनिक तकनीक और डिजिटल अनुभव केंद्र
परियोजना में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है। परिसर में डिजिटल अनुभव केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से भोजशाला से जुड़ी ज्ञान परंपरा और ऐतिहासिक पहलुओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए खुले रंगमंच, सेमिनार एवं प्रदर्शनी सभागृह का भी निर्माण होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए यहां प्रसाद वितरण केंद्र और भोजनालय जैसी व्यवस्थाएं भी प्रस्तावित हैं।
ऐतिहासिक स्वरूप और बुनियादी ढांचे का निर्माण
डीपीआर में परिसर के वास्तुशिल्प से लेकर भवनों की संरचना, विद्युत, अग्निशमन, आपातकालीन निकास, वातानुकूलन, जलप्रदाय और आंतरिक साज-सज्जा का विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान भोजशाला के ऐतिहासिक महत्व और आसपास के परिवेश का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुगम आवाजाही के लिए भव्य प्रवेश द्वार, व्यवस्थित पार्किंग, सुरक्षा चारदीवारी, क्लाकरूम और स्वच्छ शौचालयों जैसी बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक नगर धार स्थित भोजशाला के उत्तर में अब ज्ञान, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति का एक नया और भव्य केंद्र आकार लेने जा रहा है। राज्य सरकार लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 100 करोड़ की अनुमानित लागत से वाग्देवी सरस्वती लोक का निर्माण करेगी।
जानिए 29 नवंबर 2026, रविवार का विस्तृत राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य का हाल, साथ ही पंचांग और शुभ मुहूर्त की जानकारी।
जानें 29 नवंबर 2026 का विस्तृत मूलांक फल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और शुभ उपाय पढ़ें।
29 नवंबर 2026, रविवार का संपूर्ण हिंदू पंचांग जानें। मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी तिथि, पुष्य और आश्लेषा नक्षत्र, ब्रह्म योग, सर्वार्थ सिद्धि व रवि पुष्य योग, सूर्योदय-सूर्यास्त तथा राहुकाल का समय पढ़ें।
जानें 28 नवंबर 2026 का संपूर्ण मूलांक फल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी विशेष अंक ज्योतिष भविष्यवाणी और उपाय।
जानिए 28 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यवसाय, प्रेम, स्वास्थ्य, शुभ रंग और शुभ अंक का विस्तार से विश्लेषण।
28 नवंबर 2026 शनिवार का विस्तृत हिंदी पंचांग जानें। इस दिन की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त समय, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल का पूरा विवरण पढ़ें।
27 नवंबर 2026 का संपूर्ण मूलांकफल जानें। मूलांक 1 से 9 तक के लिए करियर, वित्त, रिश्ते, स्वास्थ्य और शुभ रंग की विस्तार से जानकारी।
पढ़ें 27 नवंबर 2026 शुक्रवार का विस्तृत दैनिक राशिफल। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ योग और मेष से मीन तक करियर, व्यापार, धन, प्रेम, परिवार व सेहत का हाल।
27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) का संपूर्ण पंचांग जानें। पढ़ें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, संकष्टी चतुर्थी व्रत, सूर्योदय-सूर्यास्त, राहुकाल और दिन-रात के शुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह