अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT और पुलिस ने 8 आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जानें मामले की पूरी अपडेट और आरोपियों के घरों पर हुई कार्रवाई का विवरण।

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। रविवार सुबह 7 बजे पुलिस की 8 विशेष टीमों ने एक साथ 8 आरोपियों के घरों पर दबिश दी। इस छापेमारी में राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपालों को भी शामिल किया गया ताकि संपत्तियों और दस्तावेजों की सटीक जांच हो सके। पुलिस का मुख्य उद्देश्य चोरी की राशि से खरीदी गई संपत्ति और बैंक खातों का ब्योरा जुटाना है।
पुलिस की टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से सभी आरोपियों के घरों की तलाशी ली:
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू: स्वर्गद्वार मोहल्ले स्थित उनके दो मंजिला मकान पर ताला लगा मिला। टिन्नू की मां के पहुंचने पर पुलिस ने घर के अंदर बक्सों, अलमारी और दस्तावेजों की गहन तलाशी ली।
मनीष यादव: टिन्नू के भतीजे मनीष यादव के घर पर भी ताला बंद मिला। पुलिस ने वहां रह रहे किराएदारों से आरोपी की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की।
अनुकल्प मिश्रा: कौशलपुरी स्थित घर पर पुलिस ने संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक अकाउंट डिटेल खंगाले। परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए।
सुभाष चंद्र श्रीवास्तव: अंजनीपुरम स्थित घर बंद मिला, जहां पुलिस ने पड़ोसियों से आरोपी की लाइफस्टाइल और संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई।
लवकुश मिश्रा: रुदौली स्थित घर के बाहर पुलिस का पहरा है और परिजनों से पूछताछ जारी है।
अविनाश शुक्ला: कौशलपुरी स्थित पते पर कोई नहीं मिला। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी यहां किराए पर रहता था और योग सेंटर से जुड़ा था।
रमाशंकर मिश्रा: नया घाट स्थित घर में पिता छन्नू लाल मिश्र से पुलिस ने पूछताछ की और कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए।
RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने इस मामले पर स्पष्ट प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि SIT निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "अयोध्या का राम राज्य ऐसा है कि अपराधियों को कभी माफ नहीं किया जाता। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी, इसलिए मामले को अनावश्यक राजनीतिक रंग देने की आवश्यकता नहीं है।"
पुलिस की यह कार्रवाई केवल पूछताछ तक सीमित नहीं है। राजस्व अधिकारियों को साथ रखने का अर्थ है कि पुलिस उन संपत्तियों की पहचान कर रही है जो संभवतः चोरी किए गए चढ़ावे के पैसों से बनाई गई हैं। सभी आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल और पिछले कुछ समय में किए गए बड़े आर्थिक लेन-देन को खंगाला जा रहा है। SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट और अब यह छापेमारी इस मामले को किसी तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें...
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी केस- ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जमीन घोटाला: ट्रस्ट ने एफआईआर कराई
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT रिपोर्ट में चंपत राय समेत 17 आरोपी, FIR की तैयारी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: कर्मचारी टिन्नू के घर मिला करोड़ों का सोना, SIT जांच तेज

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।