रीवा बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन विस्तार रीवा, दुर्ग तक ट्रेन मांग, सांसदों की रेल मांग, रेलवे ट्रेन विस्तार, रीवा से दुर्ग ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ट्रेन, रीवा छत्तीसगढ़ रेल संपर्क, सतना दुर्ग ट्रेनें, विंध्य रेलवे सुविधा, रेलवे सर्वे टीम, रेल मंत्रालय ट्रेन विस्तार, रीवा यात्रियों की समस्या, रेलवे ट्रेनों की भीड़, छत्तीसगढ़ ट्रेन नेटवर्क

सतना, स्टार समाचार वेब
साल भर पहले सतना स्टेशन से गुजरने वाली रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस के विस्तार के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 4 सांसद जोर लगा चुके है। इतना ही नहीं सांसदों ने ट्रेन विस्तार को लेकर रेल मंत्री को चिट्ठीपे चिट्ठी लिखी, इसके बाद भी रेलवे प्रशासन ट्रेन विस्तार नहीं कर रहा है। माना जा रहा है कि अगर रेलवे इस ट्रेन का विस्तार कर दे तो विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बताया जाता है कि पिछले साल से रीवा समेत 4 सांसदों ने रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दुर्ग तक चलाने की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्र लिखकर कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अभी रीवा से दुर्ग के लिए एक भी ट्रेन नहीं है। सतना से दुर्ग के लिए बरौनी-गोंदिया एवं सारनाथ एक्सप्रेस दो ही केवल नियमित ट्रेनें है। लंबी दूरी की ट्रेन होने के चलते इनमें भीड़ खचाखच रहती है, रीवा -बिलासपुर एक्सप्रेस के दुर्ग तक चलने से विंध्य क्षेत्र के यात्रियों की राह आसान हो जाएगी।
विंध्य के एक तो छत्तीसगढ़ के तीन सांसद कर रहे मांग
बताया जाता है कि रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस टेÑन को दुर्ग तक विस्तार करने के लिए मप्र के रीवा जिले के सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेलमंत्री के सामने मांग रखी थी तो वहीं छत्तीसगढ़ के 3 सांसदों ने मांग उठाई थी जिसमें दुर्ग लोकसभा सीट के सांसद विजय बघेल, बिलासपुर के सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं महासमुंद की सांसद रूप कुमारी चौधरी ने रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस टेÑन को दुर्ग स्टेशन तक चलाए जाने की डिमांड रेलमंत्री को पत्र लिखकर की गई थी। मांग की जा रही है कि इस टेÑन को रायपुर या दुर्ग तक चलाया जाना चाहिए।
अब रेलवे टीम करेंगी यात्रियों का सर्वे
बताया गया कि रायुपर डिवीजन ने रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक चलाने के लिए हलचल तेज हो गई है। रेलवे ने आपरेटिंग और कामर्शियल अफसरों की एक टीम बनाई है। यह टीम ट्रेन की टाइमिंग और गाड़ी को यार्ड में खड़ी करने की जगह समेत कई बिंदुओं पर अध्ययन करेगी। टीम यह भी पता लगाएगी कि ट्रेन को रायपुर या दुर्ग तक विस्तारित किया जाए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सर्वे टीम यात्रियों की अनुमानित संख्या का भी पता लगाया जाएगा। दो सप्ताह में टीम अपी रिपोर्ट रायपुर मंडल को सौंप देगी। जानकारों के अनुसार वर्तमान में रायपुर में ट्रेन की मरम्मत के लिए जगह नहीं है और दुर्ग में ओवरलोड है। यही वजह है कि रेलवे निर्णय नहीं ले पा रहा है।
अभी सतना से ये हैं दुर्ग की गाड़ियां
साप्ताहिक ट्रेनें
हफ्ते के सातों दिन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।