प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान रीवा के भाजपा नेता प्रशांत पाठक पर हमले, वाहन में तोड़फोड़ और सामान लूटने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा के वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ प्रयागराज में मारपीट का मामला सामने आया है। नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान ना सिर्फ वाहन में तोड़फोड़ की गई, बल्कि उसमें रखा कम्प्यूटर और अटैची भी भीड़ ने लूट लिया है। घटना की शिकायत भाजपा नेता ने प्रयागराज के सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रीवा जिले के चाकघाट निवासी बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत पाठक अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिये स्कार्पियों वाहन से प्रयागराज पहुंचे थे। यहां सिविल लाइन थाना अंतर्गत सुभाष चौक के पास नीट पेपर लीक मामले का युवा विरोध कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में युवाओं की भीड़ थी। जब भाजपा नेता का वाहन वहां से गुजरा तो वाहन में भाजपा का झंडा देख भीड़ बेकाबू हो गई और उनके वाहन को घेर लिया। इस दौरान भीड़ ने पत्थर व डंडे से पहले उनके वाहन में तोड़फोड़ किया और हाथापाई की। इसके बाद वाहन के भीतर रखा कम्प्यूटर और एक अटैची लूट लिये। किसी तरह भाजपा नेता अपनी जान बचा कर वहां से निकले और सिविल लाइन थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
आफत में पड़ी जान
भाजपा नेता प्रशांत पाठक ने बताया कि वह अपने हेल्थ चेकअप के लिये अक्सर प्रयागराज जाते हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को भी प्रयागराज पहुंचे थे। जहां सुभाष चौक में युवाओं की भीड़ ने उन्हें रोक लिया और हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि भीड़ उनकी जान लेना चाहती थी। करीब 20 मिनट तक वह भीड़ के बीच फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद वह वहां से निकल पाये, जिससे जान बच सकी।
छात्र आंदोलन के बीच माहौल बिगाड़ने का प्रयास
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस और सपा के गुंडों ने उनके ऊपर हमला किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ऐसे लोगों ने हमला शुरू किया, जो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिन पर पहले से मुकमदें दर्ज हैं। ऐसे में जाहिर है कि छात्र आंदोलन को ढाल बना कर आराजक तत्व हिंसा पर उतारू हैं।
प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच की जा रही है। सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है। सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे हिंसा करने वालों की पहचान हो सके। जल्द ही हिंसा करने वालों पर ठोस कार्रवाई की जायेगी।
-डॉ. अजय पाल शर्मा, एसीपी लॉ एंड आर्डर प्रयागराज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।