रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार संभालते ही गांव पहुंचकर अनोखी पहल की। जतरी में कलेक्ट्रेट लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सोमवार को नवागत कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों को लेकर बस में सवार हुए और जवा के जतरी गांव पहुंच गए। गांव में ही कलेक्ट्रेट लगा दी। ग्रामीणों से कलेक्टर ने कहा मैं सभी अधिकारियों को लेकर आया हंू। गांव की समस्या जानने आया हूं। शासन के संकल्प को पूरा करने आया हूं। गांव वालों ने अपने बीच कलेक्टर को पाकर खुश हो गए। ग्रामीणों ने खुलकर कलेक्टर से बात की। समस्याएं और शिकायतें बताईं।
आपको बता दें कि रीवा जिला में नए कलेक्टर की पदस्थापना हुई है। बैतूल से नवागत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी पदस्थ किए गए हैं। रविवार को वह रीवा पहुंचे। कार्यभार सम्हाला और सोमवार को काम में जुट गए। कार्यालय में बैठ कर उन्होंने फाइलें नहीं निपटाई। पहले ही दिन उनका काम करने का अंदाज लोगों को भा गया। वह कलेक्ट्रेट पहुंचे लेकिन सभी अधिकारियों को लेकर बस में सवार हो गए। बस में सवार होने के बाद सभी को लेकर जवा विकासखंड अंतर्गत जतरी गांव पहुंचे। गांव में ही जनता के बीच पूरा कलेक्ट्रेट ही जमा दिया। जतरी गांव में ही कलेक्टर का कार्यालय चला। यहीं पर पीड़ितों की सुनवाई हुई। कलेक्टर ने सभी ग्रामीणों से एक एक कर मुलाकात की। उन्हें अपनी मंशा बताई और उनके सुझाव लिए।
गांव में ही अधिकारियों की लगाई क्लास
राजस्व विभाग अन्तर्गत सीमांकन के संबंध में कलेक्टर ने जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविर लगाकर सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें। फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में किसानों से पूंछताछ में कलेक्टर ने कहा कि सभी इसका रजिस्ट्रेशन करायें क्योंकि योजनाओं का लाभ किसानों को इसी के माध्यम से मिलेगा। उन्होंने आंगनवाड़ी भवन के समय पर खुलने तथा बच्चों की उपस्थिति की ग्रामीणजनों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। खाद की उपलब्धता से संबंध में किसानों से कलेक्टर ने कहा कि ई माध्यम से ही खाद लें तथा अपने खेतों की नरवाई कदापि न जलायें इससे बहुत नुकसान होता है तथा शासन द्वारा दण्ड का भी प्रावधान है। उन्होंने किशोरी बालिकाओं को एचपीव्ही टीका लगाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये जागरूक किया। ग्रामीणजनों ने डॉक्टर्स की कमी की ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट किया जिस पर उन्होंने कहा कि शासन स्तर से डॉक्टर्स की कमी को दूर किया जा रहा है। कलेक्टर ने एफआरए के प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश एसडीएम को दिये।
कलेक्टर ने सुनी समस्या और तुरंत निराकरण के निर्देश दिए
जतरी ग्राम में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने अपना परिचय दिया तथा कहा कि मैं गांव में जिले के अन्य अधिकारियों के साथ आया हूं। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को समय सीमा में मिले यह हमारी प्राथमिकता है। गांव की समस्याओं को जानने समझने व शासन के संकल्प को पूरा करने का यह सिलसिला जिले में अनवरत चलता रहेगा। जतरी गांव के निवासियों ने भी अपने गांव में पहली बार पहुंचे जिले के कलेक्टर से बेझिझक अपनी और गांव की समस्यायें बताई जिनका कलेक्टर ने निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
स्कूल पहुंचे कलेक्टर, मध्यान्ह भोजन देखा, बच्चों का शैक्षणिक ज्ञान परखा
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने वनांचल ग्राम जतरी के भ्रमण के दौरान विद्यालय में छात्रा अंतिमा से पाठ पढ़वाया तथा उत्तम प्रसाद से 7 का पहाड़ा पूंछा। उन्होंने बच्चों के साथ जमीन में बैठकर उनसे पढ़े जाने वाले विषयों के विषय में जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्यालय भवन का सुधार कार्य प्रारंभ करायें तथा जर्जर भवन को हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने विद्यालय में बन रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी देखी। कलेक्टर ने किताबों एवं साइकिल वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभिभावकों से अपेक्षा की कि अपने बच्चों का स्कूल में प्रवेश अवश्य करायें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा, डीपीसी राजेश तिवारी उपस्थित रहे।
पीएम आवास और खराब हैंडपंप पर भी लिया संज्ञान
ग्रामीण विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कलेक्टर ने पीएम आवास के हितग्राहियों से चर्चा की तथा कहा कि स्वीकृत आवास तत्काल बनाना प्रारंभ करें। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारी को बिगड़े हैण्डपंप बनाने तथा जिन हैण्डपंप में जल स्तर नीचे चला गया है उनमें राइजिंग पाइप तत्काल बढ़ाये जाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने ग्रामीण जनों से अपेक्षा की कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिये जागरूक रहें तथा गांव व जिले के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की भटकाने की राजनीति बताया। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
इंदौर के विजय नगर गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में MP हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर लिया गया है, और कोर्ट ने पीड़ितों के मुआवजे पर सरकार से नीति मांगी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।