रीवा के रानी तालाब क्षेत्र में सास-बहू से दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। कट्टे की नोक पर बदमाशों ने मंगलसूत्र और हार छीने। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रानी तालाब घूमने पहुंची सास-बहू के साथ लूट की घटना हुई है। कट्टे की नोक पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र और हार छीन कर भाग निकले हैं। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है। पुलिस ने शिकायत उपरांत मामला दर्ज करते हुये बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है। आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
घटना के संबंध में शहडोल के सोहागपुर निवासी कृष्णा वर्मा ने बताया कि वह रीवा स्थित घोघर में रहने वाले भतीजे के घर बरहौ कार्यक्रम में आई थी। रविवार को जब वह अपनी बहू अंकिता वर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रानी तालाब मंदिर में दर्शन करने के बाद पार्क में घूम रही थी, तभी बदमाशों ने उनके गले से एक मंगलसूत्र और एक हार तोड़ लिया। वहीं साथ में चल रही बहू के गले से भी बदमाशो ने दो मंगलसूत्र तोड़ लिये। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि घटना के वक्त एक बदमाश के हाथ में कट्टा था, जो पीछा करने पर कट्टा दिखाते हुये मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुये, लेकिन तब तक बदमाश गायब हो चुके थे। तत्पश्चात घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।
चार से पांच की संख्या में थे बदमाश
पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार से पांच थी। अचानक बदमाश पहुंचे और गले से झपट्टा मारते हुये हार व मंगलसूत्र तोड़ कर भाग निकले। महिलाओं ने शोर मचाते हुये उनका पीछा भी किया, लेकिन एक बदमाश कट्टा दिखा कर फायर करने का प्रयास किया, जिससे महिलाएं डर गर्इं और पीछा नहीं कर पाई। वहीं बदमाश देखते ही देखते बाउण्ड्री फांद कर भाग निकले।
सीसीटीव्ही खंगाल रही पुलिस
दिन दहाड़े हुई घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत टीम के साथ जांच पड़ताल में लगे हुये हैं। आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदेही नजर आये हैं, जिनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।