रीवा से हड़पसर (पुणे) के बीच नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का पहला फेरा शानदार रहा। सभी स्लीपर सीटें पहले दिन ही भर गईं। यह ट्रेन दानापुर-पुणे एक्सप्रेस से ज्यादा समय और किराया लेती है, लेकिन विंध्यवासियों को सीधी कनेक्टिविटी देने में अहम साबित हो रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य और महाराष्ट्र के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को सशक्त करने आज से हफ्ते के एक दिन नियमित रीवा-हड़पसर (पुणे) सुपरफास्ट ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। पहले ही फेरे में रीवा-सतना स्टेशन से ही गाड़ी फुल हो गई है। बताया गया कि स्लीपर श्रेणी की सभी 480 सीटें रिजर्व हो गई है इतना ही नहीं इस श्रेणी आरक्षण की स्थिति आरएसी हो गई थी। वहीं वातानुकूलित श्रेणियों की सीटें भी लगभग 90 प्रतिशत भर गई। यहीं हाल हड़पसर से रीवा आने वाली साप्ताहिक ट्रेन का बन रहा है। उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त से अप गाड़ी संख्या 20152 रीवा-हडपसर सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते के प्रत्येक बुधवार को अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर, सतना 7.35 एवं 8.06 पर आएगी और अगले दिन सुबह 9.45 बजे हडपसर पहुंचेगी। वहीं डाउन संख्या 20151 हडपसर-रीवा सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 7 अगस्त से हफ्ते के प्रत्येक गुरुवार को हडपसर से दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी जो अगले दिन मैहर दोपहर 3.13 एवं सतना 3.50 बजे आएगी और रीवा शाम साढ़े 5 बजे पहुंचेगी।
26 घंटे 5 मिनट में पूरा होगा सफर
बताया गया कि पुणे जाने वाली ट्रेनों में रीवा-हड़पसर सुपरफास्ट सबसे ज्यादा समय लगाएगी। ऐसा इस लिए क्योंकि यह ट्रेन गोंदिया, नागपुर होते हुए चल रही है। रीवा-हड़पसर ट्रेन 26 घंटे 5 मिनट में सतना से हड़पसर पहुंचाएगी, जबकि दानापुर-पुणे एक्सप्रेस 20 घंटे 20 मिनट का समय लेती है। बताया गया कि पुणे स्टेशन और हड़पसर स्टेशन के बीच की दूरी 6 किमी है।
नहीं होगा फस्ट एसी का कोच
रीवा-हड़पसर ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच नहीं होगा। इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी, 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटरकार के कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
इस तरह है किराया
रीवा-हड़पसर साप्ताहिक सुपरफास्ट
दानापुर-पुणे एक्सप्रेस


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।