प्रदेश की नि:शुल्क शव वाहन सेवा से हजारों परिवारों को राहत मिली है, लेकिन रीवा में 9 महीनों में 1,129 मौतों के आंकड़े ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कार्यप्रणाली और इलाज व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'नि:शुल्क शव वाहन सेवा' गरीबों और जरूरतमंदों के लिए बड़े संकट का सहारा बनी है। पिछले 9 महीनों में प्रदेश भर में 20 हजार 508 मृतकों के परिजनों को इस सेवा का सीधा लाभ मिला है। इस योजना के क्रियान्वयन में रीवा जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है, जहां 1,129 मृतकों के शवों को सम्मानपूर्वक उनके घरों तक पहुंचाया गया। वहीं, हाल ही में बना नया जिला मऊगंज इस सूची में सबसे नीचे 117 रहा है। यह आंकड़ा एक तरफ जहां संकट की घड़ी में गरीब परिवारों को मिल रही आर्थिक राहत को दर्शाता है, वहीं दूसरी तरफ रीवा जैसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र में मौतों की इतनी बड़ी संख्या वहां की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
एक समय था जब प्रदेश के विभिन्न जिलों से शव को कंधे, खाट या साइकिल पर ले जाने की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आती थीं, जो सीधे तौर पर व्यवस्था को आईना दिखाती थीं। इस गंभीर समस्या को खत्म करने के लिए सरकार ने सभी जिलों में नि:शुल्क शव वाहन के संचालन की व्यवस्था बनाई। वर्तमान में 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी जेएईएस को ही इस नि:शुल्क शव वाहन सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत सरकारी अस्पताल में किसी भी मरीज के निधन पर शव को पूरी तरह नि:शुल्क उनके निवास स्थान या श्मशान घाट तक पहुंचाया जा रहा है।
सराहनीय पहल, लेकिन मौतों का आंकड़ा चिंताजनक
रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, संजय गांधी मेडिकल कॉलेज और एक हाईटेक जिला अस्पताल होने के बावजूद 9 महीने में 1,129 लोगों की मौत होना स्वास्थ्य प्रबंधन की विफलता को भी उजागर करता है। सरकार भले ही नि:शुल्क सेवा देकर परिजनों का दर्द कम कर रही हो, लेकिन इन मरीजों की जान बचाने में सरकारी तंत्र नाकाम साबित हो रहा है। आंकड़ों को अगर देखें तो प्रदेश में 9 महीने के भीतर सर्वाधिक मौतें रीवा जिले में हुई हैं। जबकि दूसरे स्थान पर छिंदवाड़ा में 790 एवं सबसे नीचे पायदान में मऊगंज 117 मौत होना बताया गया है।
किसे और कैसे मिलेगी यह सुविधा
यह सुविधा केवल उन लोगों के लिए है जिनके परिजन का निधन शासकीय अस्पताल मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में उपचार के दौरान हुआ हो। इसके अलावा यदि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ है, तो भी वाहन उपलब्ध कराया जाता है। शासकीय अस्पताल से शव को मृतक के निवास स्थान या श्मशान घाट तक सम्मानपूर्वक छोड़ा जाता है।
इस सेवा का मुख्य उद्देश्य शासकीय अस्पतालों में मृत्यु होने की स्थिति में मृतक को सम्मानपूर्वक उनके परिजनों तक पहुंचाना और अंतिम यात्रा को गरिमामय बनाना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में राहत और सहयोग प्रदान करना है।
- तरुण सिंह परिहार, सीनियर मैनेजर शासकीय शव वाहन सेवा, मप्र

रीवा जिले की क्योंटी कैनाल में एक साल से पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों ने चकाजाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर सफाई में भ्रष्टाचार, मिट्टी बिक्री और बढ़ते पेयजल संकट को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
रीवा में लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अप्रैल में 302 लाख यूनिट रही खपत मई में बढ़कर करीब 350 लाख यूनिट पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
रीवा रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू होगी। 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में यात्री द्वारिका सहित पांच ज्योर्तिलिंग और एलोरा के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
प्रदेश की नि:शुल्क शव वाहन सेवा से हजारों परिवारों को राहत मिली है, लेकिन रीवा में 9 महीनों में 1,129 मौतों के आंकड़े ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कार्यप्रणाली और इलाज व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रीवा में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर देते हुए भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प दोहराया।
सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में जंगल की गुफा से कंबल में लिपटा महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान लापता गुड़िया बैगा के रूप में कर जांच शुरू कर दी है।
पन्ना जिले में कुएं धंसने से मृत पांच मजदूरों का अंतिम संस्कार भारी जनसैलाब के बीच हुआ। परिजनों के विरोध और चक्काजाम के बाद पुलिस ने सरपंच, सरपंच पति और ठेकेदार पर मामला दर्ज किया।
सतना जिले के मझगवां क्षेत्र में 85 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। आम तोड़ने के विवाद और संपत्ति नाराजगी के चलते नाती ने पत्थर मारकर नानी की हत्या करना स्वीकार किया।
रामपुर बाघेलान क्षेत्र में बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।
कटनी के स्लीमनाबाद स्थित बरगी बांध दांई तट टनल परियोजना में अब केवल 119 मीटर कार्य बचा है। सांसद गणेश सिंह ने निरीक्षण कर बताया कि अक्टूबर 2026 तक नर्मदा जल सतना, मैहर और रीवा के किसानों तक पहुंचेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह