रीवा के सुपर स्पेशलिटी और संजय गांधी अस्पताल में करोड़ों रुपये की अत्याधुनिक मशीनें समय से पहले खराब हो गईं। सीटी स्कैन की प्रेशर इंजेक्टर मशीन चार महीने से बंद है, वहीं 13 करोड़ की एमआरआई मशीन का एसी सिस्टम बार-बार फेल हो रहा है, जिससे मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल में लगी करोड़ों की मशीनें कबाड़ निकली। सीटी स्केन की प्रेशर इंजेक्टर मशीन वारंटी खत्म होने के बाद ही खराब हो गई। वहीं एमआरआई मशीन का हाईटेक एसी सिस्टम ही डिफेक्टिव निकल गया। बार-बार खराब हो रहा है। अब कंपनी स्थानीय स्तर पर वेंडर उपलब्ध कराने की कोशिश में लगी है। वहीं प्रबंधन सिस्टम को बदलने पर जोर दे रहा।
आपको बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में करोड़ों रुपए की लागत से सीटी स्केन मशीन लगाई गई। यह मशीन कुछ साल पहले लगाई गई थी। इसमें नसों में डाई इंजेक्ट करने के लिए प्रेशर इंजेक्टर मशीन भी सप्लाई में शामिल था। इसके मेंटीनेंस का ठेका बायर कंपनी के पास वर्ष 2024 तक रहा। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मेंटीनेंस की जिम्मेदारी हाइट्स को दे दी। हाइट्स ने जीई को मेंटीनेंस दे दिया था। इसी दौरान प्रेशर इंजेक्टर मशीन ही खराब हो गई। अब इसे सुधारने के लिए एक दूसरे पर दोषारोपण शुरू हुआ। जीई ने टेक्नीकल खामियां बताई लेकिन इसे सही ठहरा नहीं पाया। अब कंपनी इसके खराब पार्ट को बदलने की तैयारी में है। पहले नई मशीन लगाने वाला था। बाद में कंपनी ने प्रेशर इंजेक्टर मशीन में उपयोग होने वाला पिस्टन बदलेगा। कंपनी से कलपुर्जा चल दिया है। चंद दिनों में इसे सुधारने का दावा किया जा रहा है।
करीब 15 से 20 लाख की आती है मशीन
सीटी स्केन के साथ लगने वाली प्रेशर इंजेक्टर मशीन काफी महंगी आती है। इसकी कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए है। यह मशीन बहुत ही जरूरी है। इस मशीन से मरीज की नसों में डाई धीरे-धीरे प्रेशर से इंजेक्ट किया जाता है। इसके बाद ही जांच की जाती है। इसका उपयोग सीटी एंजियोग्राफी में होता है।
4 महीने से खराब है मशीन, जांच बंद है
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लगी सीटी स्केन मशीन का प्रेशर इंजेक्टर मशीन पिछले चार महीने से खराब है। इस मशीन के खराब होने से सीटी एंजियोग्राफी कराने वालों को वापस लौटना पड़ता है। इसके खराब होने से मरीजों की सीटी एंजियोग्राफी नहीं हो पा रही है। यही हाल संजय गांधी अस्पताल के सीटी स्केन की भी है। यहां भी प्रेशर इंजेक्टर मशीन नहीं है। यहां भी सीटी एंजियोग्राफी की जांच नहीं शुरू हो पाई है।
एमआरआई का एसी डिफेक्टिव निकला
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की लागत से एमआरआई मशीन लगाई गई है। यह सही तरीके से चल ही नहीं पा रही है। दो मर्तबा एसी सिस्टम में खामी आ चुकी है। यह एसी सिस्टम हायर कंपनी ने लगाया है। कंपनी का एसी सिस्टम ही डिफेक्टिव निकला। तकनीकी खामी के कारण बार-बार इश्यू क्र्रिएट हो रहा है। हायर कंपनी के इंजीनियर इसकी खामियों को दुरुस्त तो कर देते हैं लेकिन हालात फिर वैसे ही हो जा रहे हैं। अब हायर कंपनी स्थानीय स्तर पर एजेंसी से तालमेल बिठाने में लगा है लेकिन प्रबंधन एसी सिस्टम को ही बदलने में लगी हुई है।
हल्ला मचा तो भोपाल से मंगाना पड़ा एबीजी का कार्टेज
संजय गांधी अस्पताल के मेडिसिन विभाग में लगी एबीजी मशीन से जांच बंद है। इसके लिए जो कार्टेज मंगाया गया था। वह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को दे दिया गया। इसके कारण संजय गांधी अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की जांच ही ठप हो गई। मरीजों की जान पर ही खतरा मंडराने लगा। हल्ला मचते ही डीन ने कंपनी को नया आर्डर जारी किया है। पहले जो काम करना था वह मरीजों की जान को खतरे में डालने के बाद किया गया। संभवत: एक या दो दिन के अंदर कार्टेज रीवा पहुंच जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।