रीवा में बदमाशों ने एक ही रात पेट्रोल पंप में लूट और रेस्टोरेंट में फायरिंग कर दहशत फैला दी। दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है, लेकिन कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
लचर कानून व्यवस्था के बीच एक बार फिर बाइकर्स गैंग ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। पुलिस से बेखौफ हो चुके बदमाशों ने एक के बाद एक दो सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देकर दहशत का वातावरण बना दिया है। बीती रात बदमाशों ने शहरी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में कर्मचारी से गन प्वाइंट में लूट की है तो वहीं एक रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ करते हुये हवाई फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों घटनाएं सीसीटीव्ही कैमरो में कैद हुई है।
घटनाओं के बाद सामने आई इन तस्वीरों को देख कर सहज ही अंदाजा लगा सकता है कि बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। यही वजह है कि बदमाश सिलसिलेवार तरीके से लूटपाट और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस इन बदमाशों तक नहीं पहुंच पा रही है। बहरहाल इस तरह की घटनाओं ने ना सिर्फ पुलिस की कार्य प्रणाली को सवालों के कटघरें में खड़ा कर दिया है, बल्कि आम जन मानस दहशत में भी है। फिलहाल इस बार भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुये बदमाशों की तलाश करने का दावा कर रही है। अब देखना यह है कि सिलसिलेवार लूटपाट व फायरिंग करने वाले इन बदमाशों तक पुलिस कब तक पहुंच पाती है।
घटना नंबर -1
पहली घटना सिलपरा बायपास में स्थित गर्ग फीलिंग स्टेशन में हुई है। जहां बुधवार की देर रात बाइक में सवार होकर दो की संख्या में बदमाश पहुंचे। उन्होंने पहले बाइक में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद कर्मचारी को रुपये दिये। जैसे ही कर्मचारी ने रुपये लिया और उसे जेब में रखने लगा, तभी एक बदमाश उतरा और पिस्टल निकाल कर कनपटी में लगा दिया। इसके बाद कर्मचारी के हाथ से करीब 40 हजार रुपये छीन कर भाग निकला। यह घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीव्ही कैमरा में कैद हुई है। पीड़ित ने विश्वविद्यालय थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया है।
घटना नंबर-2
दूसरी घटना शहर के गडरिया ओव्हर ब्रिज के समीप हुई है। यहां श्रीजी रसोई ढावा नाम के रेस्टोरेंट में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुये दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से बाल बाल बच गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित रहा। बाद में बदमाश मौके से भाग निकले। यह घटना भी सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुई है। लिहाजा बिछिया पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।