रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रिटायरमेंट की कगार पर खड़े पटवारी को भूमि नामांतरण के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
लोकायुक्त ने दो दिन में दो कार्रवाई की। पहले दिन आरआई को रिश्वत लेते पकड़ा। दूसरे दिन यानि गुरुवार को एक पटवारी को 5 हजार रुपए लेते ट्रैप किया है। पटवारी रिटायर होने की कगार पर है। इसके पहले ही रिश्वत लेते धरा गया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विपिन सोंधिया पिता पप्पू सोंधिया उम्र 29 वर्ष निवासी मनिकवार तहसील रायपुर कर्चुलियान ने लोकायुक्त एसपी से 17 दिसंबर को एक शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि भूमि का नामांतरण करवाने के लिए पटवारी अच्छेलाल पिता प्यारेलाल साकेत उम्र 60 वर्ष हल्का देवरा फरेंदा तहसील रायपुर कर्चुलियान से मिला था। पटवारी ने नामांतरण के बदले 10 हजार रुपए की मांग की है। शिकायत का प्रभारी एसपी प्रवीण सिंह परिहार ने सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। शिकायत सत्यापन के दौरान ही पटवारी ने 5 हजार रुपए शिकायतकर्ता से ले लिए थे। 5 हजार रुपए की और मांग की थी। सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने पटवारी को पकड़ने की रणनीति बनाई। 18 दिसंबर को प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकायतकर्ता को 5 हजार रुपए लेकर पटवारी अच्छेलाल साकेत के पास भेजा गया। अच्छेलाल साकेत ने शिकायतकर्ता को रुपए लेकर सीएफटी भवन के सामने मनिकवार बुलाया। जैसे ही पटवारी ने 5 हजार रुपए लिए वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने धर दबोचा। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस र्कावाई में ट्रेपकर्ता अधिकारी उपेन्द्र दुबे निरीक्षक विपुस्था रहे और ट्रैप दल के सदस्यों में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक और 12 सदस्यीय टीम शामिल रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।