रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बुधवार सुबह पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने 3 वारदातों को अंजाम दिया। महिलाओं से बैग, जेवर और नकदी लूटकर फरार। पुलिस के पास CCTV फुटेज होने के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
यदि बहुत जरूरी हो तभी सड़कों पर निकलिये वो भी पूरी सतर्कता के साथ। क्योंकि बदमाश आपको ताक रहे हैं। यह इसलिये कहना पड़ रहा है क्योंकि जिले की कानून व्यवस्था अपराधियों के आगे सुस्त हो चुकी है। इसका सीधा उदाहरण बुधवार की सुबह हुई सिलसिलेवार लूट की तीन वारदातों से लिया जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि इन वारदातों को अंजाम भी उसी तरीके से दिया गया है, जिस तरीके से सप्ताह भर पूर्व लूट की तीन घटनाएं हुई थी।
वारदातों को अंजाम देने के पीछे पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों का होना बताया जा रहा है। पिछली घटना में भी पल्सर बाइक का ही उपयोग किया गया था और बदमाशों की संख्या दो व तीन थी। पुलिस के पास सीसीटीव्ही फुटेज भी आए थे, लेकिन इसके बाद भी बदमाश नहीं पकड़े गये। अब तक शहर में चर्चा होने लगी है कि पुलिस इन बदमाशों को पकड़ना ही नहीं चाह रही है। वरना बदमाश इस तरह से सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम दे ही नहीं सकते हैं। बहरहाल पूर्व की तरह इस बार भी पुलिस अधिकारी पूरी ताकत के साथ बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस इन बदमाशों को पकड़ पाती है अथवा लूट की वारदातें इसी तरह से अनवरत जारी रहेंगी।
वारदात नंबर : 1
घटना का शिकार हुई पीड़िता ऊषा साकेत निवासी बेला ने बताया कि वह संजय गांधी अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। बुधवार की सुबह ड्यूटी में जा रही थी, तभी चोरहटा थाना क्षेत्र के सतपुड़ा आईटीआई के पास पल्सर बाइक में सवार तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक बैग में नगदी सहित मोबाइल और अन्य दस्तावेज रखे हुए थे।
वारदात नंबर : 2
अगडाल निवासी सोनम कोरी बुधवार की सुबह करीब 7 बजे पैदल जा रही थी। तभी बेला बाईपास के पास पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग झपट्टा मार कर छीन लिया। महिला के अनुसार बैग में मंगलसूत्र, कर्धन, नकदी और मोबाइल रखा हुआ था। चोरहटा पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन निकलवाया तो बेला ब्रिज के पास का मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का बैग वहां पड़ा मिला, जिसमें टूटा हुआ मोबाइल था। जबकि जेवरात व नकदी गायब थे।
वारदात नंबर : 3
बदमाशों ने लूट की तीसरी वारदात को नौबस्ता चौकी क्षेत्र के धौचट ढाबा के समीप अंजाम दिया। जहां बाइक से जा रहे संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि वह जेपी स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। रोजाना की तरह पत्नी आरती के साथ बाइक से जेपी जा रहे थे। बुधवार की सुबह ही धौचट ढाबा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी का बैग छीन लिया। जिसमें नकदी, जेवरात और मोबाइल रखे हुए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।