सतना केन्द्रीय जेल में सुरक्षा की पोल खुली—एक सजायाफ्ता कैदी के पास चालू हालत में मोबाइल मिला। कैसे पहुंचा मोबाइल बैरक के अंदर? क्या जेलकर्मियों की मिलीभगत है? जांच शुरू, कोलगवां पुलिस को पत्र।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
केन्द्रीय जेल की सुरक्षा पर बड़े सवाल उठने लगे हैं, जेल में सजा काट रहे कैदी के पास मोबाइल फोन मिला है। गेट से लेकर हर कदम पर सुरक्षा जांच के बावजूद बैरक तक मोबाइल फोन कैसे पहुंचा? किसी प्र्रहरी की नजर मोबाइल फोन पर क्यों नहीं गई? इसे लेकर जेल के कर्मचारी ही संदेह के दायरे में आ गए हैं। हालांकि मामला सामने आने के बाद जेल प्रबंधन ने वरिष्ठ अधिकारियोंं को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए जांच शुरू कर दी हेै। कैदी के विरुद्ध जेल मैन्युअल के विपरीत आचरण करने के आरोप में कार्रवाई के लिए कोलगवां थाना पुलिस को पत्र लिखा गया है।
जांच के दौरान प्रहरी ने पकड़ा
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रहरी सुंदरलाल बंसल की ड्यूटी केन्द्रीय जेल के वार्ड क्र. सात सीडी में लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान 10.30 बजे के करीब गश्त करते हुए प्रहरी सुंदरलाल को बैरक में बंद सजायाफ्ता कैदी जगन्नाथ यादव पिता दुलीचंद यादव 32 वर्ष निवासी ग्राम काटी थाना कोतवाली जिला छतरपुर के हाव-भाव पर शक हुआ। प्रहरी सुंदरलाल के द्वारा बैरक में बंद सजायाफ्ता कैदी जगन्नाथ की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैदी जगन्नाथ के पास कीपैड मोबाइल फोन चालू हालत में मिला। फोन में दो सिम लगी हुई थी। प्रहरी सुंदरलाल के द्वारा मोबाइल फोन जब्त कर इसकी शिकायत रिपोर्ट बुक में दर्ज कर सूचना जेल अधीक्षक को दी गई।
पहले भी मिल चुका है प्रतिबंधित सामान
केन्द्रीय जेल के अंदर कैदी के पास मोबाइल फोन की जब्ती पहली बार नही है। पहले भी कुछ कैदियों के पास से मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। सजायाफ्ता या विचाराधीन कैदियों और जेल के कुछ कर्मचारियों का गठजोड़ भी उजागर हो चुका है। ड्यूटी के दौरान कैदियों को नशे की सामग्री व अन्य सामान जेल जाते कई जेलकर्मी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं। जेल के अंदर गांजा, तम्बाखू, सिगरेट जैसे प्रतिबंधित सामग्रियां कई बार पकड़ी जा चुकी हैं। जेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जेल के अंदर सुविधाएं हासिल करने, नशे व अन्य सामान का एक रेट फिक्स है, पैसा देने पर जेल के अंदर सभी सामग्रियां आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। यह हाल तब है जब जनवरी माह से अब तक सात माह के दौरान तीन बार डीजी जेल के अलावा न्यायाधीश, कलेक्टर- एसपी केन्द्रीय जेल का निरीक्षण कर चुके हैं। बताया जाता है कि अब तक बैरक और सेल का निरीक्षण महज खानापूर्ति बनकर रह गया है।
कोलगवां पुलिस को लिखा गया पत्र
जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी जगन्नाथ यादव के पास कीपैड मोबाइल फोन चालू हालत में जब्त किया गया है। जब्त मोबाइल फोन को कोलगवां पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। जेल नियमावली एवं कारागार अधिनियम के अनुसार जेल में मोबाइल का उपयोग नहीं किया जा सकता। जब्त मोबाइल के साथ ही जेल नियमावली का उल्लंघन करने पर सजायाफ्ता कैदी जगन्नाथ के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने कोलगवां थाना पुलिस को पत्र लिखा गया है। पुलिस की साइबर सेल के द्वारा जांच में यह तथ्य सामने आ पाएंगे कि जेल के अंदर से सजायाफ्ता कैदी जगन्नाथ के द्वारा किन-किन नम्बरोें पर कब-कब बात की गई। जेल के अंदर रहकर वह किन लोगों से सम्पर्क बनाए हुए था।
कैसे पहुंचा मोबाइल
यूं तो बैरक के अंदर सजायाफ्ता कैदी के पास चालू हालत में मोबाइल मिलने पर जेल प्रशासन कटघरे में आ गया है। विचाराधीन कैदी, सजायाफ्ता कैदी के अलावा जेल कर्मचारी जेल के मुख्य गेट से प्रवेश करते हुए सघन जांच की जाती है। बैरक में जाने से पहले एक अन्य गेट में भी जांच की जाती है। अलग-अलग स्तर की जांच की व्यवस्था होने के बावजूद केन्द्रीय जेल के बैरक के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंच गया? इस सवाल का जवाब तलाशने में जेल प्रबंधन जुटा हुआ है। जेल अधीक्षक का कहना है कि पूरे प्रकरण से जेल मुख्यालय भोपाल और डीआईजी जेल जबलपुर को अवगत कराकर विभागीय स्तर से जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में लगे जेल कर्मियों की मिलीभगत के बिना जेल के अंदर कोई भी सामान जाना संभव नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।