संविधान दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लेख लिखकर संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, संशोधनों और विपक्ष की भूमिका पर बड़ी बातें कही हैं। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।

फीचर डेस्क। स्टार समाचार वेब
देशभर में आज गुरुवार को संविधान दिवस हर्ष और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था और इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में हर साल यह दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विभिन्न स्थानों पर ‘संविधान गौरव दिवस’ मना रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष लेख लिखकर संविधान को देश का पथप्रदर्शक बताया है।
अपने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संविधान की ताकत, उसकी मूल भावना और बदलते समय में उसकी भूमिका का विस्तार से उल्लेख करते हुए इसे देश की प्रगति का मजबूत आधार बताया। उन्होंने लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान पर विशेष जोर दिया। पीएम मोदी ने युवाओं में संवैधानिक जागरूकता को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संविधान की मूल भावना को गहराई से समझना चाहिए और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी पूरी तरह सजग रहना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने अपने लेख में भारत की सभ्यतागत विरासत से जुड़े आधुनिक संविधान की चर्चा करते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों को नमन किया। उन्होंने बताया कि लोगों, खासकर युवाओं का संविधान से जुड़ाव बढ़ाने के लिए उनकी सरकार ने संविधान दिवस की शुरुआत की। अपने सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार और बिना किसी विशेष सुविधा के बीते बचपन को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जन्म की परिस्थितियां भविष्य की सीमाएं तय नहीं करतीं और संविधान की ताकत से ही एक साधारण परिवार के व्यक्ति को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सेवा करने का अवसर मिला।
सामाजिक और आर्थिक न्याय को लेकर पीएम मोदी ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि और यूपीआई को संविधान के सामाजिक-आर्थिक न्याय के वादे को जमीन पर उतारने के ठोस उदाहरण के रूप में पेश किया।
पीएम मोदी ने अपने लेख में तीन महत्वपूर्ण संविधान संशोधनों का भी उल्लेख किया, जिनसे लंबे समय से चली आ रही मांगें पूरी हुईं। इनमें 101वां संविधान संशोधन शामिल है जिसने जीएसटी लागू करने का मार्ग प्रशस्त किया, 102वां संविधान संशोधन जिसके जरिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला, और 103वां संविधान संशोधन जिसने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान अब आम नागरिकों के और करीब पहुंच चुका है। पहली बार संविधान को आठवीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय न्याय संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि इससे औपनिवेशिक मानसिकता वाली ‘दंड’ व्यवस्था से निकलकर नागरिक केंद्रित ‘न्याय’ व्यवस्था की ओर कदम बढ़ाया गया है।
लेख में पीएम मोदी ने सत्ता की भूखी और संविधान विरोधी मानसिकता पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पहले संविधान संशोधन का जिक्र करते हुए कहा कि इससे मौलिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंध लगाए गए, जबकि 42वें संशोधन के माध्यम से न्यायिक समीक्षा की शक्ति को सीमित किया गया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 38वें और 39वें संविधान संशोधनों का अध्ययन करें ताकि यह समझ सकें कि सत्ता के प्रति लालायित और संविधान विरोधी सरकारें किस तरह काम कर सकती हैं। पीएम मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि एक दल ने अनुच्छेद 356 का लगभग 100 बार दुरुपयोग कर निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त किया और एक प्रधानमंत्री ने 50 से अधिक बार इसका इस्तेमाल किया।
संविधान के अधिकारों के हर हिस्से तक पहुंचने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A में किए गए बदलावों से ऐतिहासिक अन्याय समाप्त हुआ, जिसके कारण एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित थीं। पीएम मोदी के अनुसार, नक्सलवाद के खात्मे से गरीबों को बिना किसी भय के अपने अधिकारों का उपयोग करने का मौका मिला है और अब केवल ‘दिमागी नक्सली’ ही देश की विकास यात्रा को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ओबीसी आरक्षण का हिस्सा घटाकर मुस्लिम आरक्षण लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान निर्माताओं ने मुस्लिम आरक्षण का स्पष्ट रूप से विरोध किया था। वहीं, महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए पीएम मोदी ने संविधान निर्माण में योगदान देने वाली महिलाओं को याद किया और महिला आरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विपक्ष पर महिला आरक्षण विधेयक को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमुख विपक्षी दल अब ‘विरोध पक्ष’ के बजाय ‘अवरोध पक्ष’ बन गया है।
लेख के अंत में प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सोच में ‘इंडिया फर्स्ट’ और काम में ‘कर्तव्य’ की भावना को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन्हीं संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
संविधान दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लेख लिखकर संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, संशोधनों और विपक्ष की भूमिका पर बड़ी बातें कही हैं। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
संविधान दिवस के अवसर पर जानिए भारतीय संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा, डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का महत्व तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में इसकी भूमिका।
26 नवंबर 2008 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर हुए आतंकी हमले को 18 साल पूरे हो चुके हैं। जानें उस काली रात का पूरा घटनाक्रम, जब अजमल कसाब की अंधाधुंध फायरिंग के बीच रेलवे अनाउंसर विष्णु झेंडे ने अपनी जान पर खेलकर सैकड़ों यात्रियों को बचाया।
भारत एक धर्म प्रधान देश हैं। यहां साल के सभी दिनो का महत्व होता है तथा साल का हर दिन पवित्र माना जाता है। भारत में करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब का पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
विजयादशमी का पर्व हमें सिखाता है कि सत्य के प्रति आस्था के साथ उसकी रक्षा का साहस भी आवश्यक है। न्याय की कामना तभी फलित होती है, जब समाज उसके लिए खड़ा होने का संकल्प लेता है।
हर साल 17 अक्टूबर को "अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस" गरीबी मिटाने के लिए जनजागृति हेतु पुरे विश्व में मनाया जाता हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस साल 2026 को “सभी के लिए सुरक्षित घर” यह थीम हैं।
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को 85 पदक दिलाए और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत के खाते में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक आए। इस उपलब्धि की सबसे गौरवपूर्ण तस्वीर यह है कि महिला खिलाड़ियों ने 38 पदक अपने नाम किए, जो पुरुष खिलाड़ियों के बराबर हैं।
लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन, राजनीतिक सफर, प्रधानमंत्री कार्यकाल, ‘जय जवान जय किसान’ नारे और उनकी सादगी व राष्ट्रसेवा से जुड़ी प्रेरक कहानी पढ़ें।
महात्मा गांधी के जीवन और विचारों से जुड़ी 10 ऐसी सीख, जो आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सादगी, अनुशासन, सत्य, समय प्रबंधन, संयम और आत्मविकास का मार्ग दिखा सकती हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन ऐसी ही असाधारण यात्रा का उदाहरण है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 13 वर्षों तक उन्होंने शासन की एक ऐसी शैली विकसित की, जिसमें विकास, सुशासन और जनभागीदारी को केंद्र में रखा गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह