मझगवां और सरभंगा जंगलों में बाघों की मजबूत मौजूदगी के बीच कंजर्वेशन रिजर्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सरभंगा में बाघ होने के बावजूद प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
यूं तो मझगवां के जंगलों में बाघों की फुल फैमिली है। वह यदा-कदा नहीं आसानी से दिख जाते हैं। एक बार फिर बाघ की चहलकदमी देखने में आई जिसके बाद से सरभंगा कंजर्वेशन रिजर्व की मांग को बल मिलता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक सरभंग मुनि आश्रम के सीसीटीवी कैमरे में बुधवार की रात 9 बजे कैद हुआ है। इसके बाद यह गुरूवार को वायरल हुआ। इसके बाद से सरभंगा कंजर्वेशन रिजर्व की मुहिम सामने आने लगी।
पन्ना के कल्दा के लिए
सरभंगा को अभ्यारण्य या कंजर्वेशन रिजर्व बनाने की प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों की सहमति न मिलने से आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं पन्ना के कल्दा वनक्षेत्र से जुड़ी उचेहरा की परसमनिया पहाड़ी को मिलाकर मां शारदा कंजर्वेशन रिजर्व को आगे बढ़ाया जा रहा है। वन विभाग का दावा है कि इससे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और पन्ना के बीच वन्यजीवों के आवागमन का वैकल्पिक मार्ग बनेगा, साथ ही जैव विविधता संरक्षण और केंद्र-राज्य से वित्तीय सहायता के अवसर भी मिलेंगे।
मैहर से मजबूत सतना
सतना वन मंडल की मझगवां रेंज 18 से 20 दिसंबर 2025 के बीच हुए सर्वे में बाघ के 21, तेंदुए के 76, भालू के 63 और हाइना के 7 बीटों में अप्रत्यक्ष साक्ष्य दर्ज किए गए। वहीं मैहर रेंज में 21 से 23 दिसंबर 2025 तक हुए प्रत्यक्ष दर्शन हुए। तीन दिनों में सांभर 9, नीलगाय 11, चीतल 2, बार्किंग डियर 3, जंगली सूअर 9, मोर 9, लंगूर 3 और सेही 1 बीट में दर्ज किए गए।
तीस से भी अधिक बाघ
सरभंगा वनक्षेत्र बाघों की मजबूत मौजूदगी के लिए जाना जाता है। वन विभाग के आंकलन के अनुसार यहां 30 से अधिक बाघ सक्रिय हैं। इसके बावजूद सरभंगा को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित करने का प्रस्ताव अब तक स्वीकृत नहीं हो पाया है। इसके अलावा मां शारदा कंजर्वेशन रिजर्व बनाने का भी प्रस्ताव बनाया जा चुका है। यह वो एरिया है जहां बाघ तो इक्का दुक्का है लेकिन अन्य वन्य प्राणी की संख्या ठीक-ठाक है।
दोनों कन्जर्वेशन रिजर्व केन बेतवा प्रोजेक्ट को लेकर तैयार करने के प्रस्ताव है। यह वन्य प्राणियों के लिए माइग्रेशन के समय हैबिटाट तैयार करने के लिए है। फिलहाल कोई अपटेड नहीं है। जैसे ही आएगा आप से बात करेंगे।
मयंक चांदीवाल, वनमंडलाधिकारी, सतना

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।