सतना जिले के खोह गांव में नहर किनारे झाड़ियों में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।

सतना, स्टार समाचार वेब
नहर किनारे झाड़ियों के पास वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। मृतक के कपडो की तलाशी ली गई लेकिन पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, तब पुलिस के द्वारा मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए नजदीकी गांव में प्रसारित कराई गई। जिसके जरिए मृतक की पहचान हो पाई। मृतक की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नही है। मौत की वजह जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में टीआई उचेहरा सतीश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के जरिए सूचना मिली कि खोह गांव में नहर के किनारे झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस बल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। मृतक सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा पहने हुए था। मृतक की पहचान सत्तार पिता मकबूल 70 वर्ष निवासी बिहटा थाना उचेहरा के रूप में हुई है। सूचना दिए जाने पर मृतक के परिजन आए जिनके द्वारा शव की पहचान की गई। टीआई उचेहरा श्री मिश्रा ने बताया कि मृतक दो दिन पहले घर से निकला था। मृतक के घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन परिजनों के द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। मृतक मुंह के बल गिरा है और उसके नाक में चोट है नाक से काफी खून बहा है। नाक से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने की वजह से संभवत: उसकी मौत हुई है। बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था।
जताई थी हत्या की आशंका
नहर किनारे मृतक का शव पड़ा देख पहले हत्या की आशंका जताई गई, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव की कुछ महिलाओं ने शव मिलने की जगह पर ्रएक घंटे पहले चार पहिया वाहन को गुजरते हुए देखा है। अंदेशा है कि कहीं और हत्या करने के बाद चार पहिया वाहन से शव को नहर किनारे सूनसान एरिया में फेंका गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या किए जाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गिरने की वजह से मुंह और नाक में चोट आई है, अत्यधिक खून बहने से वृद्ध की जान चली गई। मौत की वजह जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इंदौर के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मेहंदीकुंड में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी बलराम को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानें क्या था पूरा मामला।
IRCTC 11 जुलाई से रीवा से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' शुरू कर रहा है। 11 दिनों के इस टूर पैकेज में सोमनाथ, द्वारकाधीश, नागेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद यह स्थिति बनी, जिसके खिलाफ कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर अब दिखने लगा है। दरअसल चंबल अंचल के मुरैना में चंबल नदी से रेत के अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारी रतजगा कर रहे हैं। कलेक्टर-एसपी कभी रात में हाईवे पर वाहनों की चेंकिंग करवा रहे हैं, तो कभी चंबल के घाटों पर पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास रखा गया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह