सतना जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी, केवल 5 यूनिट शेष। कई जरूरी ब्लड ग्रुप खत्म होने से आपात स्थिति का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य अधिकारी ने रक्तदान कर लोगों से अपील की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की दीवार पर टंगा एक साधारण सा बोर्ड इन दिनों बड़ी कहानी कह रहा है। बोर्ड पर रोज अपडेट होने वाला यह आंकड़ा इस बार चिंता बढ़ाने वाला है। खून की उपलब्धता का हिसाब बताने वाला यह बोर्ड साफ संकेत दे रहा है कि हालात सामान्य नहीं हैं। शनिवार की सुबह जब ब्लड बैंक की स्थिति अपडेट की गई, तो कई जरूरी ब्लड ग्रुप लगभग खाली नजर आए। ब्लड बैंक में वर्तमान में केवल 5 यूनिट ब्लड ही शेष था, जबकि 7 यूनिट ब्लड टेस्टिंग में लगाया गया था। पॉजिटिव ग्रुप में ए, बी और ओ पॉजिटिव पूरी तरह खत्म हो चुके हैं, वहीं नेगेटिव ग्रुप में ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप का स्टॉक खत्म है शेष बचे ब्लड ग्रुपों में एबी पॉजिटिव का महज 1 यूनिट, बी और ओ नेगेटिव के पास केवल 1-1 यूनिट एवं एबी नेगेटिव के 2 यूनिट ही उपलब्ध हैं। इन आंकड़ों को देखें तो किसी भी बड़े हादसे या इमरजेंसी के लिए बेहद कम ब्लड बचा हुआ है। प्रबंधन भी यह मान रहा है कि यदि जल्द ही रक्तदान नहीं बढ़ा, तो मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आगे आईं जिला स्वास्थ्य अधिकारी, किया रक्तदान
जिला चिकित्सालय सतना स्थित ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नलिनी शुक्ला ने स्वयं आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनके इस कदम से न केवल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा, बल्कि आम लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने का संदेश मिला। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला , ब्लड बैंक स्टाफ से आशीष तिवारी, पिंटू आदि मौजूद रहे। रक्तदान उपरांत डॉ. शुक्ला ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ब्लड बैंक में रक्त की कमी की स्थिति बनती रहती है, ऐसे में समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।