सतना जिला अस्पताल में सक्रिय एंबुलेंस दलालों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल के बाहर से ठेले, गुमटियां और निजी एंबुलेंस जब्त कीं। निजी एंबुलेंस दलालों पर एफआईआर दर्ज, पार्किंग ठेकेदार को चेतावनी दी गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में सक्रिय मौत के दलालों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई। कार्रवाई में पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि अब जिला अस्पताल में दलाली स्वीकार नहीं होगी। मरीजों का इलाज सिर्फ जिला अस्पताल में होगा। मरीज को बरगलाने वाले दलाल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि बीती रात एम्बुलेंस दलालों के बीच हुई मारपीट का वीडिओ सोशल मीडिआ में वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और दलालों पर कार्रवाई करने एवं अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने जिला प्रशासन, यातायात और आरटीओ की संयुक्त टीम के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। सिटी एसडीएम राहुल सिलाड़िया, आरटीओ संजय श्रीवास्तव और डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे ने जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. शरद दुबे से चर्चा कर जिला अस्पताल संबधी जानकारियां ली इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान इंद्रा गर्ल्स कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल के दोनों गेटों के बाहर सड़क में लगे फुटपाथियों, ठेले, गुमटियों को हटाया गया एवं सामान जब्ती की कार्रवाई भी गई। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से घरेलु गैस सिलेंडर भी जब्त किये गए। इसके अलावा जिला अस्पताल के बाहर खड़ी निजी एम्बुलेंस को भी जब्त करने की कार्रवाई की गई।
खुले में खड़ी निजी एंबुलेंसों को हटाया
सिटी एसडीएम राहुल सिलारिया के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सबसे पहले इंद्रा गर्ल्स कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल के सामने लगे ठेले और फूटपाथियों दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। सड़क में खड़ी निजी एंबुलेंस की भी जब्ती बनाई गई। इसके बाद कापोर्रेटिव बैंक के सामने खड़ी दो निजी एंबुलेंस की जब्ती बनाई गई एवं अन्य एबुलेंस को हटाकर जमीन खाली कराई गई।
पार्किंग ठेकेदार को चेतावनी
जिला अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने सबसे पहले पार्किंग व्यवस्था सुधारने पार्किंग ठेकेदार को तलब किया। ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिला अस्पताल के सामने की पार्किंग की भी जिम्मेदारी पार्किंग ठेकेदार की है। सामने खड़ी होने वाली सभी गाड़ियों में पर्ची लगाएं। किसी भी मरीज या मरीज के परिजन से पार्किंग फीस के नाम पर दलाली फीस वसूली गई तो तत्काल पार्किंग ठेका समाप्त कर दिया जायेगा। आए दिन तुम लोग मरीजों के परिजनों की गाड़ियों में चैन लगाकर पैसा वसूलते हो, रशीद भी नही देते ऐसी शिकायतें रोजाना मिलती हैं । अब आगे से ऐसा न हो सभी गाड़ियों को व्यवस्थित खड़ी कराएं।
एफआईआर दर्ज
जिला अस्पताल में रविवार की रात एम्बुलन्स दलालों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई। दर्ज एफआईआर में नजीराबाद वार्ड नंबर 35 के रहने वाले फरियादी मोहम्मद अमीन उर्फ चिन्नू (50 वर्ष ) ने बताया कि 27 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे वह अपने बेटे मोहम्मद अमन के साथ जिला अस्पताल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कल्लू, मोहम्मद अमन और गोलू मंजा ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने रात में एम्बुलेंस चलाने पर आपत्ति जताते हुए पहले गाली-गलौज की, फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मोहम्मद अमीन के बाएं पैर की उंगली और दाहिने पैर में चोट लगी, जबकि बीच-बचाव करने आए उनके बेटे मोहम्मद अमन को भी पीटा गया। अमन के सीने और पैर में चोट आई है। घटना के दौरान मोहल्ले के गुड्डू विश्वकर्मा और सलमान बंटा ने बीच-बचाव कर किसी तरह आरोपियों को वहां से हटाया। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि अगर दोबारा रात में एम्बुलेंस चलाई तो जान से मार देंगे।
दलालों का अड्डा बना डीएच
निजी एम्बुलेंस के दलालों ने जिला अस्पताल को मेन अड्डा बना रखा है। निजी अस्पतालों द्वारा दिए जाने वाले कमीशन के लालच में ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। मरीज को बरगला कर निजी अस्पतालों में बेचने का खेल हर दिन खेला जाता है। हर दिन मरीज की जिंदगी से लेकर मौत तक का सौदा किया जाता है। गौरतलब है कि थोड़े से कमीशन के लालच में बीती 10 अप्रैल को दलालों ने एक युवती की जिंदगी हर ली थी। जिसे स्टार समाचार ने प्रमुखता से लिखा था। उस घटना में भी गुड्डू विश्वकर्मा नाम के दलाल का नाम उजागर हुआ था। कार्यवाही के नाम पर कुछ दलालों पर खानापूर्ति कार्रवाई हुई, अब सब आजाद घूम रहे हैं। जिला अस्पताल में संचालित चौकी के मालिकों का संरक्षण प्राप्त होने से ये सब आए दिन हो रहा है। बीती रात को भी जिला अस्पताल कि चौकी के सामने ही मीरपीट की गई। चौकी से ही डंडा निकालकर प्रयोग किया गया। अस्पताल संरक्षण में लगाए गए चौकी के जिम्मेदार खड़े होकर तमाशा देखते रहे, कुछ कर न सके। यह मामला जब सोसल मीडिया में वायरल हो गया तो कार्रवाई के नाम पर एफआईआर दर्ज का ढोंग गढ़ दिया गया। पता नहीं कब इस व्यवस्था पर लगाम लगेगी?

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।