सतना जिला अस्पताल में 62 जरूरी दवाओं की कमी, मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने की मजबूरी, व्यवस्था पर सवाल।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के सरकारी अस्पतालों में दवा व्यवस्था इन दिनों बेपटरी हो चुकी है, हालात ये हैं कि जिले के सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल में ही 62 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध नहीं हैं। बेहतर चिकित्सा सुविधा कीउम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उचित इलाज मिलना तो दूर, अस्पतालों में पूरी दवा तक नसीब नहीं हो पा रही। मजबूरन मरीज आधी-अधूरी दवाएं लेकर लौटने को विवश हैं, जिससे न केवल उनका उपचार प्रभावित हो रहा है, बल्कि बीमारी के गंभीर होने का खतरा भी बढ़ गया है। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार दवाओं की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। मरीजों का कहना है कि पर्ची पर लिखी गई कई जरूरी दवाएं अस्पताल की फामेर्सी में उपलब्ध नहीं होतीं। ऐसे में मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं, जो गरीब और मध्यम वर्ग के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन रही हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि दवाओं की आपूर्ति को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
चिकित्सकों की संख्या तो बढ़ी लेकिन सुविधाएं नहीं
मेडिकल कॉलेज आजाने के बाद जिला अस्पताल में चिकित्सकों की तादाद तो बढ़ गई है लेकिन कई सुविधाएं अभी भी मरीजों की पहुंच से दूर बनी हुई हैं। शुक्रवार को आईड्रॉप,एंटिफंगल दवा, मिर्गी की दवा एवं कुछ एंटीबायोटिक का स्टॉक खत्म मिला। यहां तक की रक्त वाहिकाओं को शिथिल करके हृदय को रक्त और आॅक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाकर और हृदय पर पड़ने वाले भार को कम करने वाली दवाएं भी खत्म थी। दवा काउंटर पर मौजूद फार्मासिस्ट द्वारा इसे से या जन औषधि केंद्र से खरीदने के लिए सलाह दी गई।
कुछ दवाइयों की कमी है। बीते दिनों 100 से अधिक दवाओं का डिमांड भेजी गई है। शासन से भी निर्देश हैं कि अब 45 दिन के बजाय 30 दिन में ही औषधियों को अस्पतालों में भेजना है।
डॉ. अमर सिंह, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, सतना
पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत पर इलाज कराने जिला अस्पताल आया था। चिकित्सक द्वारा कई प्रकार की दवाएं लिखी गई हैं लेकिन दवा काउंटर पर कुछ ही दवाएं मिली हैं, बाकी की दवाएं बाहर से लेने के लिए कहा गया है।
शिव रावत, नई बस्ती
डायबिटीज बढ़ी हुई है, जिसके इलाज के लिए अस्पताल आया था। चिकित्सक द्वारा लिखी दवाइयों में से कुछ दवाइयां ही यहां उपलब्ध हुई हैं। दवा काउंटर में बड़ी अव्यवस्था है। यहां दिव्यांगों के लिए अलग से काउंटर नहीं बना है जिससे दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शिव चरण कुशवाहा, सतना
ये दवाइयां आउट ऑफ स्टॉक
वर्तमान समय में जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर जो दवाईयां आउट आॅफ स्टॉक हैं यदि उनकी बात करे तो सात दवाईयां ऐसी हैं जिनका स्टॉक खत्म हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।