सतना जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में एक अतिरिक्त फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री बैकअप मशीन स्थापित की गई है। अब 24 घंटे जांच सेवाएं मिलेंगी, रिपोर्ट समय पर उपलब्ध होगी और आपातकालीन स्थितियों में भी टेस्ट बाधित नहीं होंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल के नैदानिक केंद्र में संचालित पैथोलॉजी लैब में एक अतिरिक्त बायोकेमेस्ट्री यूनिट स्थापित कर दी गई है।
यह मशीन बैकअप के रूप में लगाई गई है। इस मशीन के आजाने से मरीजों की जांच रिपोर्ट भी जल्दी मिलेगी। इसके अलावा अगर पुरानी मशीन में कोई भी समस्या आ जाये तो सैंपलों को जांच के लिए बाहर नहीं भेजना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जिला चिकित्सालय के नैदानिक केंद्र में संचालित पैथोलॉजी लैब में रोगियों की जांच सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बायोकेमिस्ट्री जांच एवं हेमेटोलॉजी जांच के लिए फुली ऑटोमेटिक बैकअप मशीन स्थापित की गई है।
इस बैकअप मशीन की स्थापना से अब लैब में जांच कार्य अधिक तेजी और निरंतरता से किया जा सकेगा। मरीजों को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध हो पाएगी और आपातकालीन स्थितियों में भी जांच कार्य बाधित नहीं होगा। जिला अस्पताल में मरीजों के लोड बढ़ने पर नई मशीन से एक साथ 200 से अधिक जांचे की जा सकेंगी।
रोजाना 1400 से अधिक टेस्ट
जिला अस्पताल में वर्तमान में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। रोजाना 300 से अधिक मरीज भर्ती किये जा रहे हैं। एक मरीज की औसतन चार से पांच 4100 जांचे की जा रही हैं। इस प्रकार पैथोलॉजी लैब में जांच का लोड बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन 1400 से आदिक टेस्ट मशीन द्वारा किए जा रहे हैं। प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में पैथोलॉजी लैब को 24 घंटे तीन शिफ्ट में संचालित किया जा रहा है, ताकि मरीजों को रिपोर्ट जल्द मिल सके - इलाज हो सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।