सतना जिला अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था फिर विवादों में है। नया ठेका जारी होने के बावजूद पुरानी टीम वसूली कर रही है। अनुबंध राशि जमा न होने और कार्यादेश बिना संचालन पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल की पार्किग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में आ गई है। पार्किंग ठेकेदार द्वारा पार्किंग ठेके का मोह नहीं छोड़ा जा रहा है। बताया गया कि 22 मई को जिला अस्पताल की टू एवं फोर व्हीलर पार्किंग का ठेका बदला गया लेकिन संचालन में कोई बदलाव नहीं नजर आया। आरोप है कि इस वर्ष मिलीभगत के जरिए टेंडर हासिल किया गया है और अब बिना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए वसूली जारी है। बताया गया कि अस्पताल पार्र्किंग का ठेका वर्ष 2026-27 के लिए मेसर्स राजू सिंह को 4 लाख 51 हजार रुपए में आवंटित किया गया है। जबकि पिछले वर्ष यही ठेका मेसर्स अखिलेश सिंह को 2 लाख 94 हजार रुपए में दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि अखिलेश सिंह द्वारा ही राजू सिंह के नाम पर बड़ी बोली के साथ टेंडर जमा किया गया था।
आरकेएस में जमा करनी होगी अनुबंध की राशि
प्रबंधन द्वारा कार्यादेश लेने और अनुबंध की राशि जमा करने के लिए पार्किंग ठेकेदार को पत्राचार किया गया है लेकिन अभी तक ठेकेदार द्वारा न तो अनुबंध की राशि जमा की गई और न ही कार्यादेश हाथ में लिया गया। बिना कार्यादेश लिए ही अवैध वसूली का खेल जारी है। प्रबंधन के अनुसार नियम के तहत ठेकेदार को कार्यादेश मिलने से पहले निर्धारित राशि का दोगुना यानि 9 लाख रुपए जमा करना अनिवार्य है। यह राशि रोगी कल्याण समिति (आरकेएस ) के खाते में जमा करनी होगी। सप्ताह भर बाद भी यह राशि जमा नहीं की गई है।
आपसी सहमति से भरा गया टेंडर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेंडर भरने में ठेकेदारों के बीच आपसी सहमति बनाकर प्रक्रिया निभाई गई। आरोप है कि ठेका हाथ से न निकलने देने के लिए ठेकेदार अखिलेश सिंह ने अपने ही सहयोगी राजू सिंह के नाम पर दो गुनी राशि में निविदा डलवाई। मामले में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया गया कि निविदा भरने तीन ठेकेदारों द्वारा निविदा बोली लगाई गई थी जिसमें मेसर्स अखिलेश सिंह, मेसर्स राजू सिंह एवं मेसर्स चूड़ामणि द्विवेदी शामिल थे।
ठेका बदला लेकिन गुर्गे नहीं
अस्पताल प्रबंधन द्वारा निवर्तमान ठेकेदार मेसर्स अखिलेश सिंह को अवैध वसूली के चलते कई बार नोटिस जारी की गई थी। यहां तक कि ठेकेदार को पार्किग में लगे कर्मियों को बदलने का आदेश दिया गया था। पुराना टेंडर खत्म हो गया, नया टेंडर जारी भी हो गया लेकिन न तो पार्किग ठेकेदार बदला और न ही पार्किग में लगे कर्मी। ऐसे में अब अवैध वसूली चरम पर होना लाजिमी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।