सतना जिला अस्पताल में सोमवार को 2250 से ज्यादा मरीजों ने ओपीडी में पंजीयन कराया, जो 2012 के बाद सबसे बड़ी संख्या है। बदलते मौसम में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की भीड़ ने अस्पताल की व्यवस्था चरमराई दी। वार्ड फुल हो गए और बच्चों का पीकू वार्ड क्षमता से दोगुना भर गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पिछले 13 सालों का ओपीडी के पंजीयन का रिकार्ड टूट गया। देर रात को आए पंजीयन के आंकड़ों में ओपीडी 2250 पार कर गई जबकि 264 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। बदले मौसम में सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम व पेट दर्द के आ रहे हैं। पिछले हफ्ते 11 अगस्त को इससे पहले 1871 मरीजों ने इलाज के लिए अपना पंजीयन कराया था।
मरीजों की भीड़.... तस्वीर देखकर शायद आपके जेहन में आया होगा कि यह किसी बड़े रेलवे स्टेशन या मैट्रो का नजारा है। आपका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है, यह तस्वीर है जिला चिकित्सालय की। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में पर्ची बनवाने मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि मरीजों की भीड़ इतनी थी कि लाइन अस्पताल की ओपीडी से बाहर तक पहुंच गई। फोटो- पवन श्रीवास्तव पम्मी।
वार्ड फुल, फर्स पर पेसेंट
जिला अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ आईपीडी यानी भतीं मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से जिला अस्पताल के वार्डों में भी जगह कम पड़ने लगी है। बेड कम पड़ने के चलते कई मरीजों का नीचे गद्दे लगाकर ही इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल के मेडिसिन चिकित्सक डॉ. मनोज प्रजापति ने बताया कि सोमवार को मेडिसिन ओपीडी में भारी भीड़ देखने को मिली। वायरल से पीड़ित हर दूसरे मरीज को भर्ती होने की सलाह दी जा रही है इसके अलावा सर्जरी, गायनी और आर्थों विभाग में भीड़ देखने को मिली।
पीडियाट्रिक ओपीडी 300 के पार
वायरल फीवर का सबसे ज्यादा प्रभाव इस समय बच्चों में देखने को मिल रहा है। शिशु रोग विशेषज्ञ डा. संजीव प्रजापति ने बताया कि जिला अस्पताल की पीडियाट्रिक ओपीडी पहली बार 300 के पार पहुंची। बच्चों में वायरल फीवर, बायरल निमोनिया, वायरल दस्त कॉमन रूप से देखा जा रहा है। बच्चों में बुखार तेजी से घढ़ रहा है। प्लेटलेट्स और डब्ल्यूबीसी ठाउन हो रहे हैं। कई बच्चों में स्क्रबटाइफस व डेंगू की पुष्टि भी हो रही है।
पीकू वार्ड ओवरलोड
डा. संजीव प्रजापति ने बताया कि वायरल फीवर के चलते जिला अस्पताल में स्थापित पीकू वार्ड ओवरलोड है। 20 बेड के वार्ड में 45 से ज्यादा बच्चो भर्ती है। इम भर्ती सच्यों में प्लेटलेट्स डाउन के मरीज ज्यादा है। इस वायरल फीवर के चलते बच्चों के दिमाग में सूजन आ रही है। कई बच्चों के दिमागी हालत तक खराब हो रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार बुखार में दी जाने वाली पैरासिटामाल दवा भी काम नहीं आ रही है। भर्ती मरीजों व बच्चों का बुरुबर उतारने इनजेक्टेबल पैरासिटामाल दिया जा रहा है।
बरतें ये सावधानियां
चिकित्सकों के अनुसार अगर बच्चो का शरीर गर्म लग रहा है या बच्चे को सर्दी-जुखाम है तो उसे चिकित्सक के अनुसार पैरासिटामाल का डोज दें, करीय 45 मिनट तक बच्चे की क्लीन स्पेलिंग करे यानि की गीले कपड़े से बच्चे का पूरा बदन पोछे। अगर बचो में कोई गंभीर लक्षण या मानसिक स्थिति गड़बड़ नजर आए तो तुरन्त चिकित्सक को दिखाएं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।