×

 मंडी में रिकॉर्ड 10 हजार क्विंटल धान की आवक

400 ट्रालियों में उपज पहुंची, पूसा बासमती 3100 रुपए प्रति क्विंटल बिकी

By: Gulab rohit

Oct 25, 202525 minutes ago

view1

view0

 मंडी में रिकॉर्ड 10 हजार क्विंटल धान की आवक

रायसेन। रायसेन कृषि उपज मंडी में चार दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को धान की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई। इस दौरान करीब 400 ट्रालियों में 10 हजार क्विंटल से अधिक धान मंडी पहुंची। यह इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक आवक है।
धान की भारी आवक को देखते हुए हर साल की तरह दशहरे मैदान को अस्थाई मंडी बनाया गया। यहां टोकन व्यवस्था के तहत किसानों की धान की ट्रालियों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराया गया। इस दौरान चार लाइनों में ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी देखी गईं।
नीलामी के दौरान पूसा बासमती धान अधिकतम 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदी गई। वहीं, अन्य किस्मों की धान का न्यूनतम भाव 1700 रुपए प्रति क्विंटल रहा। नीलामी दो सत्रों में आयोजित की गई: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

बढ़ती जाएगी आवक

व्यापारी मनोज सोनी और केसाराम साहू ने बताया कि धान की कटाई के साथ ही मंडी में आवक लगातार बढ़ती जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पूसा वैरायटी की धान कंपनियों द्वारा खरीदी जाती है और इसके दामों में बढ़ोतरी की संभावना है।
शनिवार और रविवार को मंडी में अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, मंडी में भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की भी खरीदी की गई। हालांकि, कम किसान ही सोयाबीन लेकर मंडी पहुंचे थे। सर्वर डाउन होने के कारण सोयाबीन की नीलामी देर शाम तक जारी रही। कुल 127 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई, जिसमें से 90 क्विंटल पंजीकृत था। सोयाबीन अधिकतम 4100 रुपए प्रति क्विंटल और न्यूनतम 3000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नागौद एसडीओपी विवाद: ढाबा संचालक समेत चार गिरफ्तार, सीसीटीवी डीवीआर गायब — आरोपों के घेरे में पुलिस कार्रवाई, रायल राजपूत संगठन ने की जांच और आंदोलन की चेतावनी

1

0

नागौद एसडीओपी विवाद: ढाबा संचालक समेत चार गिरफ्तार, सीसीटीवी डीवीआर गायब — आरोपों के घेरे में पुलिस कार्रवाई, रायल राजपूत संगठन ने की जांच और आंदोलन की चेतावनी

सतना में नागौद एसडीओपी रघु केशरी के भाई और ढाबा संचालक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अड़ीबाजी और मारपीट के आरोप में ढाबा संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि CCTV कैमरे का डीवीआर पुलिस कार्रवाई के दौरान गायब बताया जा रहा है। आरोप है कि डीवीआर एसडीओपी के कहने पर थाने के कर्मचारी ने निकाला। इस मामले पर रायल राजपूत संगठन ने जांच और एसडीओपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Loading...

Oct 25, 2025just now

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सतना जिला अस्पताल निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को आदर्श बनाने पर दिया जोर

1

0

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सतना जिला अस्पताल निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को आदर्श बनाने पर दिया जोर

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सतना जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से सुधार के निर्देश दिए। 32.54 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 बेडेड नवीन भवन का कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का आदेश दिया गया। सितंबर माह में 3236 सर्जरी और 865 प्रसव को बड़ी उपलब्धि बताया गया। सांसद गणेश सिंह ने भी सोनोग्राफी और ब्लड सेपरेशन यूनिट की व्यवस्था पर जोर दिया।

Loading...

Oct 25, 2025just now

गुप्त गोदावरी में जय श्रीराम की जगह अब लाठियों की गूंज: 72 घंटे में तीन हमले, पुजारियों में खौफ और प्रशासन मौन — आस्था की धरती पर अव्यवस्था का राज

1

0

गुप्त गोदावरी में जय श्रीराम की जगह अब लाठियों की गूंज: 72 घंटे में तीन हमले, पुजारियों में खौफ और प्रशासन मौन — आस्था की धरती पर अव्यवस्था का राज

चित्रकूट की पवित्र तपोस्थली गुप्त गोदावरी इन दिनों तनाव और हिंसा के साये में है। बीते 72 घंटों में यहां तीन बड़ी मारपीट की घटनाएं हुईं, जिनमें पुजारी और स्थानीय लोग घायल हुए, मगर पुलिस कार्रवाई अब तक शून्य है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद होने के बावजूद प्रशासन और नगर परिषद के जिम्मेदार मौन हैं। श्रद्धालु और पुजारी अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, जबकि धार्मिक स्थल की गरिमा दांव पर है।

Loading...

Oct 25, 2025just now

सतना का पीएम श्री विद्यालय बना विश्रामगृह: प्राचार्य और स्टाफ की नींद में लिपटी तस्वीरें वायरल, शिक्षा विभाग ‘कुम्भकर्णी नींद’ में – कार्रवाई की मांग तेज

1

0

सतना का पीएम श्री विद्यालय बना विश्रामगृह: प्राचार्य और स्टाफ की नींद में लिपटी तस्वीरें वायरल, शिक्षा विभाग ‘कुम्भकर्णी नींद’ में – कार्रवाई की मांग तेज

सतना जिले के उचेहरा ब्लॉक के पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटनवारा में प्राचार्य और शिक्षकों की सोते हुए तस्वीरें वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। यह कोई पहला मामला नहीं है — पिछले महीनों में कई शिक्षकों के नींद में डूबे वीडियो सामने आ चुके हैं। शिक्षा विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्तव ने जांच के आदेश देने की बात कही है। अब देखना यह है कि क्या विभाग नींद से जागेगा या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में जाएगा।

Loading...

Oct 25, 2025just now

सतना के तीन लोगों ने एक साथ लिया देहदान का संकल्प – अमर ज्योति परिवार ने जोड़ी समाज सेवा की नई कड़ी, अब तक 900 नेत्रदान और 64 देहदान

1

0

सतना के तीन लोगों ने एक साथ लिया देहदान का संकल्प – अमर ज्योति परिवार ने जोड़ी समाज सेवा की नई कड़ी, अब तक 900 नेत्रदान और 64 देहदान

सतना जिले के पतेरी गांव में मानवता की मिसाल पेश करते हुए तीन लोगों ने एक साथ देहदान का संकल्प लिया। कलेक्टर डॉ. सतीश एस की मौजूदगी में अमर ज्योति परिवार के सहयोग से सुंदरलाल कुशवाहा, संपत कुशवाहा और सुनीता कुशवाहा ने यह प्रेरणादायक निर्णय लिया। अमर ज्योति परिवार अब तक 900 नेत्रदान और 64 देहदान करवा चुका है। यह कदम मेडिकल छात्रों के लिए शोध और समाज सेवा की दिशा में एक अनमोल योगदान है।

Loading...

Oct 25, 2025just now