रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निर्देशानुसार रामपुर बाघेलान डिवीजन के माधवगढ़ वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने और बकाए राशि की वसूली के लिए बुधवार को वृहद सघन और ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया गया। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से बिजली चोरों और लंबे समय से बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं में भारी हड़कंप मच गया है। इस दौरान 15 गांवों में 39 बिजली चोरों पर प्रकरण दर्ज किया गया।
बिजली चोरों पर गिरी गाज
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्यपालन अभियंता शिवम खरे के आदेशानुसार जांचकर्ता दल ने माधवगढ़ वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख गांवों सिजहटा, बेलहटा, कटिया, वैरिहा, माद, मोहना, जमौड़ी, अतरहरा, पीथेपुर, गौरैया, बारी, पुरवा, हिनौती, रामनगर और मटेहना में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की बारीकी से जांच की। इस विशेष अभियान के दौरान जिन लोगों ने अवैध कटिया डालकर सीधे विद्युत लाइन से बिजली चोरी की थी, उनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। इसके साथ ही, जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन लंबे समय से बिजली बिल बकाया होने के कारण काटे जा चुके थे और वे अवैध रूप से दोबारा बिजली का उपयोग कर रहे थे, उन पर धारा 138 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए पंचनामे तैयार किए गए। बुधवार को कुल मिलाकर टीम ने 39 कड़े मामले दर्ज किए।
जैतवारा में 104 प्रकरण दर्ज
जैतवारा वितरण केंद्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में अभियान के दौरान विभाग की 9 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की। जांच अभियान में कुल 104 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। अभियान में सहायक अभियंता विकास द्विवेदी के मार्गदर्शन में कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार मिश्रा, हेमराज सेन, हाकिम सिंह, पुष्पराज सिंह, प्रवीण वर्मा, हरिकृष्ण पांडे, चंदन तिवारी एवं ध्रुव सिंह सहित विभागीय टीमों ने कार्रवाई की। विद्युत विभाग की टीमों द्वारा चूद, मेहुती, डगडीहा, हाटी, हटिया, मेदनीपुर, कोठरा, अकौना, नयागांव, बम्हौरी, तेलनी, खुटहा, बांधी सहित आसपास के विभिन्न गांवों में विद्युत कनेक्शनों एवं परिसरों की जांच की गई। जांच के दौरान उपभोक्ताओं को विद्युत नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।
इन अधिकारियों के नेतृत्व में उतरी टीम
इस सघन अभियान को सफल बनाने के लिए बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त टीम मैदान में उतरी थी। जांचकर्ता दल में राजीव शुक्ला (एई, उपसंभाग रामपुर), शरद कुमार तिवारी (जेई, माधवगढ़), प्रभाकर सिंह (जेई, रामपुर), सौखीलाल कोरी (जेई, छिबौरा) एवं डी.सी. प्रभारी शामिल रहे।

रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह