एनएचएम के कायाकल्प अवार्ड 2025-26 में सतना के रामनगर सीएचसी, सिंहपुर और जैतवारा पीएचसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीनों संस्थानों को कुल 7.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रदेशस्तरीय सम्मान मिला।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश की ओर से घोषित कायाकल्प अवार्ड-2025-26 में सतना जिले के स्वास्थ्य संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले के रामनगर सीएचसी को रनर-अप में चुना गया है जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंहपुर को विजेता तथा पीएचसी जैतवारा को कमेंडेशन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है । तीनों संस्थानों को मिलाकर जिले को 7.50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी।
कायाकल्प योजना के तहत सरकारी अस्पतालों का मूल्यांकन स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्ता मानकों के आधार पर किया जाता है। इस बार के परिणामों में सतना के तीन स्वास्थ्य संस्थानों का सम्मानित होना जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
सीएचसी रामनगर ने 94.46 प्रतिशत एक्सटर्नल असेसमेंट स्कोर और 91 प्रतिशत इको-फ्रेंडली स्कोर प्राप्त कर प्रदेश में रनर-अप स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर संस्थान को 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ने 87.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विजेता श्रेणी में जगह बनाई है। इसके लिए संस्थान को 2 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, पीएचसी जैतवारा ने 81.4 प्रतिशत स्कोर के साथ कमेंडेशन श्रेणी में स्थान बनाते हुए 50 हजार रुपए का पुरस्कार हासिल किया है।
75 प्रतिशत राशि अस्पतालों के विकास पर होगी खर्च
एनएचएम के निदेशार्नुसार पुरस्कार राशि का 75 प्रतिशत संबंधित अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस/जेएएस) के खाते में जमा किया जाएगा। इसका उपयोग अस्पतालों में स्वच्छता, गुणवत्ता सुधार और कायाकल्प मानकों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं विकसित करने में होगा। शेष 25 प्रतिशत राशि डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। एक साथ तीन स्वास्थ्य संस्थानों का प्रदेश स्तर पर सम्मानित होना यह दशार्ता है कि सतना जिले में अस्पतालों की स्वच्छता, गुणवत्ता और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब परिणाम देने लगे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।