सतना में नेशनल हाइवे किनारे ढाबों पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 20 हजार लीटर से ज्यादा डीजल-पेट्रोल जब्त हुआ। अवैध कारोबार और शराब बिक्री का खुलासा हुआ, तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नेशनल हाइवे -30 में स्थित ढाबों में भोजन की आड़ में डीजल और पेट्रोल का काला कारोबार लम्बे समय से किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा कार्रवाई के बावजूद डीजल- पेट्रोल का अवैध धंधा बदस्तूर जारी है। लगातार शिकायतो के बाद अंतत: सोमवार को कलेक्टर मैहर और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अमदरा थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित एक के बाद एक सात ढावों में छापा मारा। देर रात तक चली कार्रवाई में एक डीजल टैंकर के अलावा 20 हजार लीटर से ज्यादा डीजल- पेट्रोल जब्त किया गया है।
डीजल से लोड था टैंकर
कलेक्टर मैहर और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में संयुक्त टीम जांच करने बाबूजी ढाबा पहुंची। टीम को देखते ही ढाबा संचालक और मालिक भाग निकले। कार्रवाई के दौरान प्लास्टिक के ड्रम में भरा डीजल मिला जिसे जब्त कर लिया गया। ढाबा में टैंकर क्रमांक एमपी 19एचए/6245 अवैध रूप से खड़ा पाया गया। पूछताछ में चालक ने स्वीकारा कि उसे डीजल पेट्रोल पम्प में खाली करना था लेकिन वह चोरी से डीजल बेंचने ढाबा आया था। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने डीजल से लोड टैंकर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध शराब भी मिली
बताया गया कि डीजल-पेट्रोल के कारोबार को लेकर अमदरा थाना क्षेत्र के अलावा रामनगर क्षेत्र मे ंभी कार्रवाई हुई। इस दौरान अमदरा थाना क्षेत्र के जिन सात ढाबों में कार्रवाई की गई उनमें से दो ढाबों में अवैध शराब का जखीरा मिलने की भी खबर है। बताया गया कि इन ढाबों में पूर्व से भोजन की आड़ में डीजल-पेट्रोल के अलावा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इनमें से कुछ ढावा संचालकों के खिलाफ पूर्व से आवश्यक वस्तु अधिनियम और आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।
तोड़ा गया ताला
पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की जानकारी लगते ही सभागंज, घुनवारा के बीच स्थित अधिकांश ढाबा संचालकों ने अपना प्रतिष्ठान बंद कर दिया और वे कर्मचारी समेत भाग निकले। बावजूद इसके डीजल- पेट्रोल का अवैध कारोबार करने वाले ढाबा संचालक कार्रवाई से बच नहीं सके। बताया गया कि चौबे भोजनालय का संचालक ढाबा बंद कर कर्मचारी समेत भाग गया था। संयुक्त टीम के द्वारा ताला तोड़कर ढाबा की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान चौबे भोजनालय से भारी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया। इसी तरह यादव ढाबा का संचालक भी अपना प्रतिष्ठान बंद कर खेत के रास्ते भाग निकला।
सात पर कार्रवाई, तीन धराए
पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम सोनी के द्वारा घुनवारा में संचालित गुरूकृपा ढाबा, पुष्पेन्द्र यादव के द्वारा घुनवारा में संचालित यादव ढाबा, विनोद कुमार के द्वारा संचालित जय मां शारदा ढाबा, राहुल साहू के सुंदरम ढाबा, रामपाल गुप्ता के चौबे ढाबा, शीतल कचेर के घुनवारा स्थित यादव ढाबा और अमर शिवहरे के पथरहटा स्थित बाबूजी ढाबा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई देर रात तक चलती रही। इस दौरान 20 हजार लीटर से ज्यादा पेट्रोलियम पदार्थ, एक डीजल टैंकर जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। अधिकांश आरोपी कार्रवाई के दौरान अपना ढाबा बंद कर भाग निकले। सभी के विरुद्ध अलग-अलग धाराआें में प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही है।
ड्रमों में भरा मिला डीजल-पेट्रोल
कलेक्टर मैहर रानी वाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की अगुवाई में अमदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 30 के किनारे स्थित ढावों में कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान भोजन उपलब्ध कराने वाले ढावो में प्लास्टिक के नीले ड्रमों में भरा डीजल- पेट्रोल भरा मिला। कुछ जगहों में पीछे जगह पर पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण किया गया था जहां जमीन पर भारी मात्रा में डीजल- पेट्रोल गिरा हुआ था। संयुक्त टीम ने पाया कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी भीषण आगजनी हो सकती थी। ढाबाा की आड़ में जान जोखिम में डालकर डीजल- पेट्रोल का भंडारण कर अवैध बिक्री जानलेवा साबित हो सकती है।
रामनगर में भी कार्रवाई
रामनगर पुलिस ने भी एक ढाबाा और चाय- पान की दुकान में दबिश दी। रामकिशोर साहू की दुकान से 15 लीटर पेट्रोल, 48 लीटर डीजल, जबकि आरोपी जीनेन्द्र कुमार गुप्ता की दुकान से 100 लीटर डीजल जब्त किया गया है।
अवैध शराब भी मिली
बताया गया कि डीजल-पेट्रोल के कारोबार को लेकर अमदरा थाना क्षेत्र के अलावा रामनगर क्षेत्र मे ंभी कार्रवाई हुई। इस दौरान अमदरा थाना क्षेत्र के जिन सात ढाबों में कार्रवाई की गई उनमें से दो ढाबों में अवैध शराब का जखीरा मिलने की भी खबर है। बताया गया कि इन ढाबों में पूर्व से भोजन की आड़ में डीजल-पेट्रोल के अलावा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इनमें से कुछ ढावा संचालकों के खिलाफ पूर्व से आवश्यक वस्तु अधिनियम और आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।
मकान और दुकान में मिले 15 रसोई गैस सिलेंडर
रसोई गैस (एलपीजी) के सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य शासन ने कड़े निर्देश जारी कर रखे हैं। इसी तारतम्य में अमरपाटन में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अलग-अलग जगह दबिश देकर 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमरपाटन कस्बे में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतें आने पर सोमवार को एसडीएम आरती सिंह, एसडीओपी ख्यति मिश्रा की अगुवाई में टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नरेन्द्र चौरसिया के घर से पांच एलपीजी सिलेंडर और अनिल कुशवाहा व उसके भाई अशोक कुशवाहा की दुकान से 10 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सभी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।