सतना में इंस्टाग्राम लाइव पर पुलिस को चुनौती देकर खाकी पर फायरिंग की धमकी देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बंटा उर्फ अमित सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
फरारी के दौरान इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पुलिस को ट्रैक करने की चुनौती और अब फायर खाकी पर होगा की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर 10 हजार के इनामी को पुलिस ने अंतत: गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। हिस्ट्रीशीटर के पांच साथी पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एयरफोर्स आॅफीसर के घर की थी फायरिंग
5 जून को कोलगवां थाना के घूरडांग निवासी एयरफोर्स अधिकारी रामदास सिंह के घर पर हिस्ट्रीशीटर बंटा उर्फ अमित सोनी ने अपने साथियों के साथ 5 राउंड फायरिंग की। घर में पथराव कर वाहन में तोड़फोड़ की। एयरफोर्स अधिकारी श्री सिंह के बेटे हर्षप्रताप से बंटा की रंजिश चल रही थी। हर्ष की शिकायत पर बंटा और उसके साथियों के खिलाफ कोलगवां थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। फरारी के दौरान हिस्ट्रीशीटर बंटा इंस्टाग्राम पर लाइव आया, वायरल वीडियो में हिस्ट्रीशीटर बंटा पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सुनाई दिया कि पुलिस मुझे तय करके दिखाए, इस बार पूरी तैयारी है अब फायरिंग खाकी के ऊपर होगी। वायरल वीडियो में उसके कुछ साथी बातचीत करते हुए उसका समर्थन करते सुनाई दे रहे थे। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने बंटा और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की संयुक्त टीम गठित की।
तीन दिन की रिमाण्ड पर बंटा
कोलगवां टीआई ने बताया कि घूरडांग में फायरिंग की घटना के पूर्व हिस्ट्रीशीटर बंटा के विरुद्ध 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जिला बदर की अवधि पूर्ण होने पर शहर में आने के बाद उसने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हिस्ट्रीशीटर बंटा को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। बंटा के साथी अमर सिंह अकौना व एक अन्य को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। बंटा के पांच साथी पहले गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।