सतना के 31 करोड़ के नए आईएसबीटी से बसों का नियमित संचालन फिलहाल टल गया है, व्यवस्थाओं और जाम के कारण बसें सिर्फ परिक्रमा करेंगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
31 करोड़ी नए बस स्टैंड (आईएसबीटी) से फिलहाल नियमित रूप से बसों का संचालन गुरूवार से होता नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को बसें सिर्फ नए बस स्टैंड में ‘ परिक्रमा’ लगाने जाएंगी। यानि एक सिरे से अंदर आएंगी और दूसरे से बाहर निकल जाएंगी। इससे साफ है कि उनका विधिवत संचालन पुराने बस स्टैंड से ही होगा। गौरतलब है कि अभी नए बस स्टैंड से सतना से रीवा और सतना से अमरपाटन- मैहर रूट की बसों का संचालन किया जाना तय किया गया था लेकिन इन रूटों की बसों का फिलहाल संचालन होता नजर नहीं आ रहा है वजह यहां जो मानक स्तर की व्यवस्थाएं की जानी थीं, वो अभी भी नहीं हो पार्इं और तो और जाम भी इसमें रोड़े अटका रहा है। नये बस स्टैण्ड से सूत्र सेवा की बसों का संचालन भी किया जाना है।
एसोसिएशन के ऑफिस व कार्यालय पर फंसी पेंच
गुरुवार 15 जनवरी से नए बस स्टैंड (आईएसबीटी) से बसों के संचालन को लेकर कई पेंच फंसी हुई हैं, खासतौर पर बस ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यालय और बस ऑपरेटरों के आफिस को लेकर। बस ऑनर्स एसोसिएशन का कहना है कि लगभग 250 बस ऑपरेटरों के द्वारा पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन किया जा रहा है और लगभग 25 बस ऑपरेटर ऐसे हैं जिनके कार्यालय पुराने बस स्टैंड में हैं। ऐसे में नए बस स्टैंड में एक बस ऑनर्स एसोसिएशन का कार्यालय और ऑपरेटरों को आफिस के लिए दुकान निर्धारित की जानी चाहिए जो कि अब तक नहीं हुई है। अभी सिर्फ एक अस्थाई दुकान बस ऑनर्स के कार्यालय के नाम पर दिया गया।
यह भी पढ़ें: चाइनीज मांझा प्रतिबंध के बाद सक्रिय पुलिस, कई थानों में छापेमारी, एफआईआर दर्ज हुई
8 के बाद नहीं हुई कोई बैठक
आईएसबीटी से बसों के संचालन की घोषणा तो 15 जनवरी से किए जाने की कर दी गई लेकिन इसको लेकर जिस तरह की गंभीरता जिला प्रशासन और बस ऑपरेटरो में दिखाई जानी चाहिए थी वैसे गंभीरता नजर नहीं आई। बताया जाता है नए बस स्टैंड से बसों के संचालन के लिए 8 जनवरी को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान चर्चा हुई और संचालन टीम बना दी गई लेकिन उसके बाद किसी प्रकार का कोई संवाद जिला प्रशासन और बस ऑपरेटरों के बीच नहीं हुआ जिससे बसों के संचालन को लेकर अब भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
अभी ये व्यवस्था की गई
(इन रूटों की बसों का संचालन नए बस स्टैंड से किया जाना है)
ये समस्याएं भी यथावत
ये काम करने थे, अब तक अधूरे
8 जनवरी को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान आईएसबीटी बस स्टैंड से बसों के संचालन के पूर्व नगर निगम, स्मार्ट सिटी, आरटीओ और जिला प्रशासन को कुछ काम कराने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन वे काम आज भी नहीं हो पाए हैं।
यह भी पढ़ें: 12वीं छात्रा ने 365 पन्नों में रचा वैज्ञानिकों का प्रेरक कैलेंडर, सालभर ज्ञान सफर
नए बस स्टैंड में व्यवस्थाएं मुहैया कराना
अभी ये हुआ
खुदा है मैहर बाईपास : जाम की सबसे बड़ी समस्या
परमिट और टैक्स निर्धारण नए बस स्टैंड से बसों के संचालन में पेंच तो फंसा ही रहा है, सबसे बड़ी समस्या नए बस स्टैंड में व्यवस्थाओं को लेकर है। सबसे बड़ी समस्या तो मैहर बाईपास के चौड़ीकरण के कारण खोदी गई सड़क है। इस सड़क में अभी जब सामान आवागमन है तब जाम की समस्या खड़ी हो रही है जब सतना-रीवा, सतना-अमरपाटन-मैहर रूट की बसों का संचालन नए बस स्टैंड से होगा तब तो यहां जाम की समस्या भीषण हो जाएगी। यहां तक कि कई बसों के नम्बर भी मिस होंगे। इन सब संभावनाओं को देखते हुए बस ऑपरेटर आईएसबीटी से बसों के संचालन को लेकर संशय की स्थिति में हैं।
प्रशासन व ऑपरेटरों की बनी संचालन टीम
नए बस स्टैंड (आईएसबीटी) से बसों के विधिवत संचालन के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, स्मार्ट सिटी और पुलिस विभाग के साथ बस आॅपरेटर्स की एक संयुक्त टीम बनाई गई है जिस पर नए बस स्टैंड से बसों के संचालन की जिम्मेदारी है। इस टीम में शेर सिंह मीना नगर निगम आयुक्त (सीईओ स्मार्ट सिटी), राहुल सिलाड़िया नगर दंडाधिकारी, संजय श्रीवास्तव आरटीओ, संजय खरे ट्रैफिक डीएसपी, नीतिश मोडिया चीफ ऑपरेटिंग आफीसर्स सतना स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड एवं कमलेश गौतम अध्यक्ष बस ऑनर्स एसोसिएशन को शामिल किया गया है।
नए बस स्टैंड से बसों के संचालन में कुछ व्यवहारिक दिक्कतें हैं उन्हें दूर करके जल्द से जल्द नियमित रूप से सतना-रीवा, सतना-अमरपाटन-मैहर रूट की बसों के संचालन की व्यवस्था की जाएगी। बसों के संचालन के लिए टीम बनाई गई है, टीम के सामने बस ऑपरेटरों ने अपनी कुछ मांगें रखी थीं उनका निराकरण अभी होना शेष है।
कमलेश गौतम, अध्यक्ष बस ऑनर्स एसोसिएशन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।