सतना में परिवार संग घूमने गए सराफा कारोबारी के सूने घर से चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
छुट्टी मनाने रविवार के दिन परिवार समेत घर में ताला लगाकर सराफा कारोबारी घूमने गया। इधर सूने घर को नजर टिकाए चोरों ने महज 6 घंटे 30 मिनट के अंदर अपने मंसूबे में कामयाब हो गए। छत के सहारे घर के अंदर घुसकर एक -एक कमरे की तलाशी ली। आलमारी और पेटी को खोलकर देखा। इनमें रखे 60 हजार रुपए नगद और सोने- चांदी के जेवरात समेत तकरीबन 50 लाख का सामान पार कर दिया। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस, साइबर सेल व फिं गर प्रिंट की संयुक्त टीम के द्वारा जांच की जा रही है।
इचौल गया हुआ था सराफा कारोबारी
शहर के सिटी कोतवाली अन्तर्गत पुराना पावर हाउस के पास राज होम्स की गली आस्था कुटी निवासी सराफा कारोबारी विपुल जैन पिता संदीप जैन 31 वर्ष की पुराना पावर हाउस चौक में एचबी ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। रविवार को शोरूम बंद रहता है। बताया गया कि छुटटी के दिन सराफा कारोबारी विपुल परिवार के सदस्यों के साथ घूमने का प्लान बनाया। रविवार की अपरान्ह तीन बजे घर में ताला लगाकर विपुल परिवार के सदस्यों के साथ उचेहरा क्षेत्र के इचौल घूमने निकल गया। यहां से विपुल और उसका परिवार रात 9.30 बजे के करीब लौटकर आया।
मां और बड़े भाई के कमरे में रखे थे सामान यह सामान गया चोरी
सराफा कारोबारी विपुल जैन ने बताया कि घर से चोर 19 ग्राम सोने का हार, 17.500 ग्राम का सिंगल कड़ा, 55 ग्राम का कंगन चूड़ी, 60 ग्राम की चार चूड़ी, सोने की 15 अंगूठी, सोने के 6 जोड़ी टाप्स, सोने की 2 नग जेंट्स अंगूठी, सोने की ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, सोने की चैन, लेडील ब्रेसलेट, दो पैडल, 14 जोड़ी चांदी की पायल, 16 जोड़ी चांदी की बिछिया एवं 60 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा है। कोतवाली पुलिस के द्वारा शिकायत पर अपराध क्र. 620/26 धारा 331/4, 305ए बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
कांच तोड़कर घुसे अंदर
सराफा कारोबारी ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने छत के दरवाजे में लगे कांच को तोड़ा, इसके बाद वे घर के अंदर घुसे। घटना स्थल की जांच के उपरांत पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना में किसी जानकार का हाथ हो सकता है जो घर के अंदर की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ हो। लिहाजा जैन परिवार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध
सराफा कारोबारी विपुल ने सिटी कोतवाली पुलिस को बताया कि रात 9.30 बजे के करीब वह इचौल से लौटकर आया। दरवाजा खोलकर अंदर घुसा तो मम्मी के कमरे की आलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे सोने- चांदी के जेवर व रुपए गायब थे। इसके बाद बड़े भाई के कमरे में जाकर देखा तो उस कमरे की आलमारी खुली पड़ी थी। आलमारी में रखे सोने- चांदी के जेवर और रुपए नदारद थे। सिटी कोतवाली के इंचार्ज डीएसपी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि घटना स्थल की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जांच में सराफा कारोबारी के घर में चोरी करने वाले एक संदिग्ध का फुटेज मिला है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।