सतना रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी और नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों ने जाम की समस्या को स्थायी बना दिया है। ट्रेन आने के साथ ही यात्रियों को अंदर-बाहर निकलने में भारी परेशानी होती है। पार्किंग ठेका खत्म होने से व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं और दोपहिया वाहन चोरी जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं। यात्री और स्थानीय लोग रेलवे प्रशासन से सख्त कार्रवाई और नई पार्किंग व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
इन दिनों सतना जंक्शन के बाहर हर दिन जाम लग रहा है जिसका मुख्य कारण स्टेशन के बाहर ऑटो-रिक्शा का बेतरतीब ढंग से खड़ा होना है। सवारी की लालच में ऑटो रिक्शा चालक स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ही नो पार्किंग जोन में ऑटो खड़ा किए रहते हैं, जिसकी वजह से जाम लग जाता है। ऑटो-रिक्शा के खिलाफ कभी-कभार कार्रवाई की जाती है लेकिन उसके बाद फिर स्थिति अराजक हो जाती है।
आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी
जाम लगने के कारण यात्रियों को निकलने में परेशानी होती है। इस दौरान यात्री काफी मुश्किल से स्टेशन के बाहर और अंदर जा पाते हैं। किसी भी ट्रेन के आने पर यहां पर दस मिनट तक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। यह स्थिति हर दिन निर्मित होती है। स्टेशन के बाहर धमाचौकड़ी मचाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई तभी की जाती है जब कोई रेलवे अधिकारी स्टेशन के निरीक्षण के लिए आते हैं।
स्टेशन के बाहर हर समय जाम की स्थिति बन रही है। जाम के कारण यात्रियों को फाउंटन के पास आवागमन परेशानी भरा रहता है। वहीं सेकेंड इंड्री गेट के बाद भी ऑटो चालकों की मनमानी से मुसाफिर परेशान रहते हैं।
टेंडर खत्म, सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त
उल्लेखनीय है कि 22 जून की रात 11.55 बजे से सतना स्टेशन के पूर्वी दिशा की तरफ पार्किंग ठेका खत्म है। रेलवे प्रशासन के बार-बार निविदा बुलाए जाने के बाद भी कोई ठेकेदार नहीं मिल पा रहा है। पर्किंग टेंडर खत्म होने से पार्किंग की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं। यात्रियों के आए दिन दो पहिया वाहन चोरी हो रहे हैं वहीं नो पार्किंग जोन में पूरा दिन वाहन खड़े रहते हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा जल्द ही एक बार फिर से टेंडर प्रक्रिया की जाएंगी। बताया गया जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज द्वारा हालही में मंडल रेल प्रशासन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द पार्किंग टेंडर करने की मांग की है।
यूं है स्टेशन में अव्यवस्थाओं का आलम
नो-पार्किंग जोन में खड़े रहते है वाहन
स्टेशन के बाहर नो-पार्किंग जोन में घंटों तक दो पहिया से लेकर ऑटो व चार पहिया तक वाहन खड़े रहते हैं। ये हाल तब हैं जब जगह-जगह नो-पार्किंग जोन के बोर्ड लगे हुए हैं। बताया गया कि ऑटो रिक्शा चालक सबसे ज्यादा व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म पर जैसे ही यात्री ट्रेन आती है उसी दौरान स्टेशन के बाहर जाम की स्थिति निर्मित होती है। ऑटो रिक्शा चालक सवारियों की लालच में स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ही ऑटो रिक्शा खड़ा कर देते हैं जिसकी वजह से वहां पर जाम लगने लगता है। कोतवाली व स्टेशन रोड़ का मार्ग भी अवरुद्ध होता है। वहीं इन दिनों हैरिटेज इजंन के पास ऑटो चालक एक कतार में वाहन खड़ा करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।